फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNHCR thanks India for taking care 142 Rohingyas intercepted in Andaman

Andaman: समुद्र में फंसे रोहिंग्याओं को मदद देने पर भारतीय अधिकारियों की तारीफ, UNHCR बोला- पुलिस का आभार

Mon, 25 Dec 2023 07:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 07:17 PM IST
सार

 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित पुलिस द्वारा 142 रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद करने पर यूएनएचसीआर ने भारतीय अधिकारियों की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा हैं।

विज्ञापन
UNHCR thanks India for taking care 142 Rohingyas intercepted in Andaman
यूएनएचसीआर - फोटो : social media

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौजूद 142 रोहिंग्या शरणार्थियों की देखभाल के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त(यूएनएचसीआर) ने सोमवार को भारतीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। बता दें नाव को एक दिन पहले शहीद द्वीप के पास तटीय सुरक्षा एजेंसियों ने रोक लिया था, जिसमें 47 महिलाएं और 59 नाबालिग शामिल थे। यह नाव बांग्लादेश से रवाना होकर इंडोनेशिया की तरफ जा रही थी। 
विज्ञापन

 भारतीय अधिकारियों को धन्यवाद- बलूच
एशिया और प्रशांत के यूएनएचसीआर के प्रवक्ता बाबर बलूच ने कहा कि भारतीय तट रक्षक और अधिकारियों को उनकी रक्षा करने के लिए धन्यवाद है। भारतीय अधिकारियों द्वारा मानवता के लिए किया गया कार्य फंसे लोगों के लिए राहत भरा था। बलूच ने कहा कि लोगों की जान जाना बेहद अफसोस की बात है। मौतों के आंकड़े दर्द देते हैं। बहरहाल नाव में शामिल लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने लिए यूएनएचसीआर प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


अस्थायी आश्रम में रखा गया-समुद्री पुलिस
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को समुद्री पुलिस की मदद से नाव को शहीद द्वीप लाया गया। नाव में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण वह आगे की यात्रा करने में असमर्थ थे। उन्होंने कहा था कि उन सभी को पोर्ट ब्लेयर ले जाया गया और स्थानीय प्रशासन द्वारा एक अस्थायी आश्रय में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रविवार को पोर्ट ब्लेयर पुलिस नियंत्रण कक्ष को स्थानीय खुफिया विभाग से शहीद द्वीप के पास संदिग्ध नाव की आवाजाही के बारे में एक कॉल मिली। जिसके बाद तटीय सुरक्षा एंजेसियां हरकत में आई। अधिकारियों ने कहा था कि उनका पता लगाया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed