फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unemployment in the country at a 16 month high

Unemployment : देश में बेरोजगारी 16 महीने के उच्च स्तर पर, इस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोजगार

Mon, 02 Jan 2023 02:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 02:09 AM IST
सार

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने कहा कि बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी उतनी बुरी नहीं है, जितनी दिख सकती है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि इससे पहले श्रम भागीदारी की दर में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
Unemployment in the country at a 16 month high
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में बेरोजगारी पिछले साल दिसंबर में बढ़कर 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान बेरोजगारी दर 8.30 फीसदी रही, जो नवंबर, 2022 में 8 फीसदी रही थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2022 में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 10.09 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। नवंबर, 2022 में यह आंकड़ा 8.96 फीसदी रहा था। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 0.11 फीसदी घटकर 7.44 फीसदी पर आ गई, जो पिछले साल नवंबर में 7.55 फीसदी रही थी। 

विज्ञापन


श्रम भागीदारी बढ़कर 12 माह में सर्वाधिक
सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने कहा कि बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी उतनी बुरी नहीं है, जितनी दिख सकती है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि इससे पहले श्रम भागीदारी की दर में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। दिसंबर में श्रम भागीदारी की दर बढ़कर 40.48 फीसदी पहुंच गई, जो 12 महीनों में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


रोजगार मिलने की दर 10 महीने में सबसे ज्यादा
महेश व्यास ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिसंबर में रोजगार मिलने की दर बढ़कर 37.1 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा जनवरी, 2022 के बाद यानी 10 महीने में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगार
आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा रही। वहां यह दर बढ़कर 37.4 फीसदी पहुंच गई। राजस्थान में यह 28.5 फीसदी और दिल्ली में 20.8 फीसदी पहुंच गई। 


-राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक, 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में बेरोजगारी दर घटकर 7.2 फीसदी रह गई थी। अप्रैल-जून तिमाही में यह 7.6 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed