फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unemployment highest in 45 years, PM formed two cabinet committees for development and employment

सरकार का विकास और रोजगार पर फोकस, पीएम मोदी ने दो नई कैबिनेट समिति बनाई

Wed, 05 Jun 2019 09:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
unemployment highest in 45 years, PM formed two cabinet committees for development and employment
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' नारा बुलंद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अर्थव्यवस्था में छाई मंदी और बढ़ती बेरोजगारी को दूर करना बड़ी चुनौती है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने अहम कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आर्थिक विकास व निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए अपनी अध्यक्षता में दो नई कैबिनेट समितियों का गठन किया। निवेश और विकास के ऊपर बनी पांच सदस्यीय कैबिनेट कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेलमंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रोजगार और कौशल विकास पर एक 10 सदस्यीय कैबिनेट समिति भी बनाई गई है, जिसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार (श्रम) और हरदीप सिंह पुरी (आवास और शहरी मामले) शामिल हैं।

विज्ञापन

45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी

एनएसएसओ के आंकड़ों के अनुसार, साल 2018-19 की अर्थव्यवस्था की आखिरी तिमाही में जीडीपी गिरकर 5.8 फीसदी हो गई थी, और यही नई सरकार के लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान 7.2 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले 6.8 प्रतिशत आंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार के मोर्चे पर लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद सरकार ने समय-समय पर लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) – वार्षिक रिपोर्ट (जुलाई 2017-जुलाई 2018) जारी किया, जिसमें बेरोजगारी की दर 6.1 प्रतिशत थी, जो 45 वर्षों में सबसे अधिक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed