{"_id":"5c534d74bdec222c57233050","slug":"underworld-don-ravi-pujari-arrested-in-african-country-senegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को पकड़ने में कर्नाटक सरकार का अहम योगदान: कुमार स्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को पकड़ने में कर्नाटक सरकार का अहम योगदान: कुमार स्वामी
Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
रवि पुजारी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की सेनेगल से गिरफ्तारी में उनकी सरकार का अहम योगदान रहा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि पुजारी राज्य में कई अपराधों में शामिल रहा है। ऐसे में कर्नाटक के अफसर उसे पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार प्रयास कर रहे थे। वे सेनेगल में भारतीय दूतावास के अफसरों के संपर्क में भी थे।
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। उस पर भारतीय एजेंसियां लगातार नजर रखे हुए थीं। अब उसे प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा सकता है। सेनेगल से पहले गैंगस्टर पुजारी की लोकेशन बुरकीना फासो में मिली थी। उसी समय से एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थीं। पुजारी के खिलाफ देश में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पिछले साल जून में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पुजारी के निशाने पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी रही हैं। उसके गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को मारने की साजिश रची थी। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी। जुहू में फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर पर हुई शूटिंग के बाद पुलिस ने पुजारी गैंग की इस साजिश को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन