Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Underworld don Hemant Pujari, once dominant figure after Gawli, arrested in Malaysia, News in Hindi

मृत डॉन जिंदा हो गया?: मलयेशिया में पकड़ा गया अंडरवर्ल्ड सरगना हेमंत पुजारी, कभी गवली के बाद इसी का दबदबा था

Sat, 07 Nov 2026 04:53 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Underworld don Hemant Pujari, once dominant figure after Gawli, arrested in Malaysia, News in Hindi
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अंडरवर्ल्ड डॉन हेमंत पुजारी मलयेशिया में पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने अमर उजाला से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। हेमंत पुजारी किसी लोकल क्राइम में पकड़ा गया है या भारत सरकार के इंटरपोल को भेजे गए रेड कॉर्नर नोटिस पर, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह मलयेशिया पुलिस की हिरासत में है। हेमंत पुजारी के उगाही के कॉल कई साल से आने बंद हो गए थे, इसलिए कई जांच एजेंसियों ने मान लिया गया था कि वह शायद मर गया है। हेमंत पुजारी को अतीत में मुंबई में गिरफ्तार कर चुके एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में वह कुछ साल पहले एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। बाद में उसे लकवा भी लग गया था, इसलिए वह लंबे समय तक बिस्तर पर था। इसी वजह से उसकी तरफ से मुंबई में उगाही के कॉल आने बंद हो गए थे। 
विज्ञापन


छह महीने पहले कॉल आना शुरू हुए
पिछले करीब छह महीने में जब इसके कर्नाटक और मुंबई में कई लोगों को धमकी भरे कॉल आए, तब जांच एजेंसियां फिर से अलर्ट हुईं और यह संदेह हुआ कि यह शायद अभी जिंदा है। कर्नाटक पुलिस ने पिछले कुछ हफ्तों में उसके परिवार के कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की गई। अब पता चला है कि वह मलयेशिया में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


कभी छोटा राजन का करीबी था पुजारी
हेमंत पुजारी कभी छोटा राजन गिरोह के खास लोगों में से एक था। उसके खुद के पास इतने खतरनाक शूटर थे कि ऐसा कई बार कहा गया है कि मुंबई अंडरवर्ल्ड में अरुण गवली गिरोह के बाद सबसे खतरनाक शूटर हेमंत पुजारी के पास थे। हेमंत पुजारी सितंबर 2000 तक  छोटा राजन गिरोह में ही था। उस साल बैंकॉक में राजन को टारगेट करते हुए गोलियां चलाई गईं, जिसमें राजन तो बच गया, लेकिन उसमें उसका खास आदमी रोहित वर्मा मारा गया। बैंकॉक शूटआउट के बाद छोटा राजन गिरोह में फूट पड़ी। उससे जुड़े कई लोग अलग हो गए और अपने खुद के गिरोह बना लिए। हेमंत पुजारी भी उनमें से एक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में एक बार गिरफ्तार हुआ था
हेमंत पुजारी को करीब ढाई दशक पहले मुंबई में खार के निर्मल नगर इलाके से पकड़ा गया था। उस केस में उसे कुछ दिनों बाद जमानत मिली और उसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग गया था। उस पर मुंबई में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। उसने 1993 बम धमाका मामले में जमानत पर बाहर आए कुछ आरोपियों पर भी मुंबई में गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed