फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Underworld Don Chhota Rajan's nephew threaten Shiv Sena MLA

अंडरवर्ल्ड डॉन: छोटा राजन के भतीजे ने शिवसेना विधायक के पास किया फोन, बोला- तुम्हारे और परिवार के लिए ठीक नहीं होगा अगर.....

Wed, 29 Sep 2021 10:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Sep 2021 10:31 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का कहना है कि विधायक के पास आए फोन की जांच की जा रही है। धमकी देने वाला व्यक्ति उनसे एक याचिका वापस लेने का दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
Underworld Don Chhota Rajan's nephew threaten Shiv Sena MLA
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शिवसेना विधायक सुहास कांडे के पास धमकी भरा फोन आया है। यह फोन किसी और का नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भतीजे का था। इसके बाद विधायक की ओर से नासिक पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


नासिक जिले के नंदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुहास कांडे की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के तहत उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार रात को एक फोन आया था। फोन करने वाला व्यक्ति ने खुद का नाम अक्षय निकाल्जे बताया। इसके साथ ही उसने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भतीजा है। विधायक के मुताबिक कॉल करने वाला व्यक्ति उनसे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को वापस लेने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


क्या है याचिका 
विधायक ने आरोप लगाया है कि नासिक डिस्ट्रिक प्लानिंग कमेटी को जो फंड मिल रहा है वो उसका बंटवारा बराबर तरीके से नहीं कर रही है। इसको लेकर उनकी ओर से एक याचिका हाईकोर्ट में दर्ज कराई गई है। इसी याचिका को वापस लेने के लिए धमकी भरा फोन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने वाला बोला- 'ठीक नहीं होगा'
सुहास कांडे ने अपनी शिकायत में बताया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का कहना है कि अगर मैं याचिका वापस नहीं लेता हूं तो मेरे व मेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का कहना है कि विधायक के पास आए फोन की जांच की जा रही है, धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को छोटा राजन का भतीजा बता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed