{"_id":"57f4c27c4f1c1b8932270e87","slug":"under-construction-building-fallen-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरू में 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेंगलुरू में 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
बेंगलुरू में बन रही एक 7 मंजिला इमारत गिरने की खबर अा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बेंगलुरू के बेलेंदुर इलाके में हुआ है। इमारत के मलबे में करीब दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बिल्डिंग एचएसआर थाना क्षेत्र के नजदीक मौजूद है।
विज्ञापन
Bengaluru (Karnataka): 7 storey building collapses near HSR Layout Police Station area. No casualties reported. Rescue ops underway. pic.twitter.com/0hyKsZPZgi
— ANI (@ANI_news) October 5, 2016विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग भीषण ढंग से गिरी है, हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने बिल्डिंग के आस-पास घेराबंदी कर दी है और बचाव दल अपने फंसे हुए लोगों को बचाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन