फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Under-construction bridge collapses in North Kolkata near Ganesh Talkies 10 dead Rescue operation on

कोलकाता में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 21 की मौत, 85 घायल

Thu, 31 Mar 2016 10:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकाता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 31 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Under-construction bridge collapses in North Kolkata near Ganesh Talkies 10 dead Rescue operation on
- फोटो : PTI

उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 85 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। लोगों की मौत की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है।

विज्ञापन


विज्ञापन



मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक इस फ्लाईओवर के नीचे करीब 150 लोग दबे हुए हैं। बता दें कि कोलकाता के जिस इलाके में यह दुर्घटना हुई है वह बहुत ही घनी आबादी वाला इलाका है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इस घटना पर खेद प्रकट किया है...
 

 
कैसे गिरा फ्लाईओवर देखें सीसीटीवी फुटेज-

सेना की चार टुकड़‌‌ियां मौके पर

Under-construction bridge collapses in North Kolkata near Ganesh Talkies 10 dead Rescue operation on
फ्लाईओवर गिरने से किस तरह की तबाही हुई है इसका मंजर आप तस्वीरों में आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि घटना के बाद मुख्य सचिव और गृहसचिव मौके पर मौजूद हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी अपना चुनावी दौरा छोड़कर कोलकाता पहुंच चुकी हैं और जल्द ही उनके मौके पर पहुंचने की खबर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने के दौरान बहुत तेज आवाज आई, जैसे कोई बम फटा हो। सारा इलाका धूल में भरा दिखाई दे रहा था। सेना की 4 टुकड़ियां राहत और बचाव का काम कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का जो हिस्सा ढहा है उसकी ‌ढलाई कल रात ही की गई थी और आज यह गिर गया। ऐसे में यह घटना निर्माण में एक बड़ी कमी के रूप में देखा जा रहा है।

देखें वीड‌ियो में राहत व बचाव कार्य- 


भाजपा ने लगाया राज्य सरकार पर आरोप

Under-construction bridge collapses in North Kolkata near Ganesh Talkies 10 dead Rescue operation on
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो व भाजपा प्रवक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने इस हादसे के लिए ममता सरकार पर आरोप लगाया। दोनों का ही कहना है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कानून का उल्लंघन करके हो रहा था, वह भी बिना किसी सही योजना के।

उन्होंने ये भी कहा कि यह पूरी तरह से राज्य सरकार की लापरवाही है। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि रिहाइशी इलाके में आप फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग भी कैसे कर सकते हैं। यह घरों की खिड़कियों तक को छू रहा था। मेरी आंटी वहां रहती हैं।

वहीं कैलाश विजय वर्गीय ने तो इस निर्माण से जुड़े अधिकारियों व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तक कर डाली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ये जानकारी दी कि उनकी एनडीआरएफ टीम से बातचीत हुई है और अब एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed