{"_id":"61eede2cd815a678be03ce6d","slug":"under-bridge-of-rajkot-will-be-known-as-cds-bipin-rawat-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS Bipin Rawat: सीडीएस बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा राजकोट का अंडर ब्रिज, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDS Bipin Rawat: सीडीएस बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा राजकोट का अंडर ब्रिज, जानिए क्या है मामला
Mon, 24 Jan 2022 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:43 PM IST
सार
इसके पहले राजकोट के मेयर प्रदीप दवे ने सीएम से 48 करोड़ की लागत से बने इस पुल का नाम सुझाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास करने पर खर्च करेगी।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958-2021)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सरकार ने सोमवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर राजकोट में एक अंडर ब्रिज का नाम रखा है। जनरल रावत की दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लक्ष्मीनगर स्थित अंडर ब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम पटेल ने कहा, ‘हाल ही में सेना के तीनों अंगों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत की दुर्घटना में जान गई है। इसलिए इस पुल का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत होना चाहिए।’
विज्ञापन
इसके पहले राजकोट के मेयर प्रदीप दवे ने सीएम से 48 करोड़ की लागत से बने इस पुल का नाम सुझाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास करने पर खर्च करेगी। साथ ही उन्होंने राजकोट में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन