फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Minister Unconditionally Apologizes After Being Linked KTR to Samantha-Naga Divorce

Samantha-Naga Divorce: तेलंगाना की मंत्री ने सामंथा से मांगी माफी, नागा से तलाक को लेकर दिया था विवादित बयान

Thu, 03 Oct 2024 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Oct 2024 09:21 AM IST
सार

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'X' पर लिखा, 'मेरी टिप्पणियों का इरादा महिलाओं के प्रति किसी अन्य नेता की कमतर सोच पर सवाल उठाना था। मेरा मकसद सामंथा, आपको भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। आप जिस प्रकार आत्मबल के साथ बड़ी हुई हैं, वह मेरे लिए न केवल सराहनीय है, बल्कि एक आदर्श भी है। यदि आप या आपके प्रशंसक मेरी टिप्पणियों से आहत हैं, तो मैं बिना शर्त अपनी टिप्पणियां वापस लेती हूं.. अन्यथा मत सोचिए।'

विज्ञापन
Telangana Minister  Unconditionally Apologizes After Being Linked KTR to Samantha-Naga Divorce
नागा चैतन्य-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

केटीआर को सामंथा-नागा तलाक से जोड़ने को लेकर तेलंगाना के मंत्री ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह बिना शर्त अपनी टिप्पणी वापस ले रहे हैं। दरअसल, मामले में उस वक्त बवाल खड़ा हो गया था, जब तेलंगाना के वन मंत्री कोंडा सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति के नेता केटी रामा राव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु के तलाक के लिए केटीआर को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं, मंत्री ने अपने आरोपों में ड्रग्स और ब्लैकमेलिंग का भी जिक्र किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'X' पर लिखा, 'मेरी टिप्पणियों का इरादा महिलाओं के प्रति किसी अन्य नेता की कमतर सोच पर सवाल उठाना था। मेरा मकसद सामंथा, आपको भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। आप जिस प्रकार आत्मबल के साथ बड़ी हुई हैं, वह मेरे लिए न केवल सराहनीय है, बल्कि एक आदर्श भी है। यदि आप या आपके प्रशंसक मेरी टिप्पणियों से आहत हैं, तो मैं बिना शर्त अपनी टिप्पणियां वापस लेती हूं.. अन्यथा मत सोचिए।'
विज्ञापन


कोंडा सुरेखा ने केटीआर पर लगाए थे ये आरोप
तेलंगाना की मंत्री और कांग्रेस नेता ने केटीआर को सामंथा और नागा चैतन्य के टूटे हुए रिश्ते से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि केटीआर अभिनेत्रियों के फोन टैप करते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। के. सुरेखा ने कहा था कि केटी रामा राव की वजह से सामंथा का तलाक हुआ, वह उस समय मंत्री थे और अभिनेत्रियों के फोन टैप करते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनकी कमजोरियां ढूंढते थे। मंत्री ने आगे आरोप लगाया था कि केटीआर अभिनेत्रियों को ड्रग एडिक्ट बनाते थे और फिर ऐसा करते थे। इस मामले को सभी जानते हैं, सामंथा, नागा चैतन्य, उनका परिवार, हर कोई जानता है कि ऐसा कुछ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा नाम राजनीतिक लड़ाई से दूर रखें: सामंथा
वहीं अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। समांथा ने कहा था कि उनका तलाक एक व्यक्तिगत मामला था। बता दें कि सामंथा ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में स्पष्ट किया था कि उनका तलाक आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण था और इसमें कोई राजनीतिक साजिश शामिल नहीं थी। सामंथा ने लोगों से उनके तलाक के बारे में अटकलें लगाना बंद करने का भी अनुरोध किया।

नागार्जुन ने भी मंत्री सुरेखा पर साधा निशाना
मंत्री कोंडा सुरेखा की टिप्पणी ने राज्य में बड़े पैमाने पर विवाद को जन्म दिया था, जिसमें कई बीआरएस नेताओं के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी इसकी निंदा की थी। अभिनेता नागार्जुन ने कहा था कि सुरेखा को अपने विरोधियों की आलोचना करने के लिए फिल्मी सितारों के जीवन का उपयोग नहीं करना चाहिए, और उनसे दूसरों की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया।


अक्टूबर 2021 में हुआ था तलाक
बता दें कि अभिनेता नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य की पहली शादी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी। इस दंपति ने अक्टूबर 2021 में एक संयुक्त बयान के जरिए सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed