{"_id":"594718244f1c1b552b8b463f","slug":"unauthorised-fertility-clinic-raided-in-hyderabad-47-surrogate-moms-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फर्टिलिटी क्लिनिक पर छापा, बंधक 47 सरोगेट मदर को छुड़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अवैध फर्टिलिटी क्लिनिक पर छापा, बंधक 47 सरोगेट मदर को छुड़ाया
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के पॉश इलाके बंजारा हिल्स में गैरकानूनी रूप से चल रहे एक फर्टिलिटी क्लिनिक पर शनिवार को छापा मार कर पुलिस ने 47 सरोगेट मदर को मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि यह फर्टिलिटी सेंटर बिना इजाजत के चलाया जा रहा था। दोमंजिला मकान में बंधक बना कर रखी गई ज्यादातर महिलाएं दिल्ली की थीं।
विज्ञापन
टास्क फोर्स इंस्पेक्टर एस श्रीनिवास ने बताया कि शिकायत मिलने पर यहां छापा मारा गया, जहां से 47 सरोगेट मदर को मुक्त कराया गया। इनमें दिल्ली के अलावा हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों की महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में हैं। महिलाओं को इस क्लिनिक से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। श्रीनिवास ने कहा कि हमने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है, जिन्होंने डॉक्टरों के साथ आकर इस क्लिनिक का दौरा किया और वहां मौजूद रिकॉर्ड को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
फर्टिलिटी क्लिनिक के मालिक ने पुलिस को बताया कि वह निसंतान दंपती से 15 से 30 लाख रुपये लेता था और कोख किराये पर देने वाली महिलाओं को ढाई से साढ़े तीन लाख तक देता था। यह भी पता चला है कि सरोगेट मदर्स और बच्चे जैविक माता-पिता का कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा जाता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले की जांच अभी चल रही है। जांच अधिकारी ने अधूरी जांच-पड़ताल के कारण क्लिनिक के मालिक का नाम बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन