{"_id":"581108044f1c1b944ebc38ac","slug":"unable-to-bear-family-row-sp-worker-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार में मचे घमासान से सदमें में आए सपा समर्थक की हार्ट अटैक से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
परिवार में मचे घमासान से सदमें में आए सपा समर्थक की हार्ट अटैक से हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ फीरोजाबाद
Updated Thu, 27 Oct 2016 07:09 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में चल रही रार पार्टी समर्थक जय प्रकाश उर्फ जेपी बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसी सदमे में हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि सैफई परिवार की कलह से वह सदमे में आ गए थे।
नगला अमान निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी (60) पुत्र डाल चंद्र यादव को जेपी पेड़ा वालों के नाम से सभी जानते थे। सपा की जीत पर वह फ्री में पेड़ा बांटते थे। बड़े पुत्र ब्रजेश उर्फ बिरजू ने बताया कि सपा की रार की खबरों से आहत थे। दो रात से वह ठीक से सो नहीं पा रहे थे। उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
उनके पुत्र ब्रजेश का कहना है वह कभी सपा की बुराई नहीं सुन सकते थे। सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव का कहना है नगला अमान गांव में सपा के कट्टर समर्थक हैं। पूरा गांव पार्टी का समर्थक है। पार्टी के मौजूदा हालत से समर्थक मायूस हैं लेकिन सब कुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा।