फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Una: new facts revealed in una cow slaughter case

'हां मैंने खुद देखा था, दो घंटे तक शेर गाय को खाता रहा'

Sat, 30 Jul 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Una: new facts revealed in una cow slaughter case
दलितों की पिटाई

गुजरात के उना में दलितों की पिटाई वाले मामले में खुलासा करने वाले गवाह ने पूछताछ में एक नया पहलू सामने रखा है। चश्मदीद ने इससे पहले सीआईडी के सामने खुलासा किया था कि गाय को दलितों ने नहीं शेर ने मारा था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चश्मदीद ने बताया कि उसने 10 जुलाई की रात देखा था कि किस तरह दो घंटे तक शेर ने गाय का शिकार किया। वहीं 11 जुलाई को गौ रक्षकों ने दलितों पर गाय काटने का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की थी।
विज्ञापन


चालीस साल के बेदिया गांव के रहने वाले धीमंत राठौड़ पेशे से किसान हैं। वो कहते हैं कि उन्होंने देखा था कि गाय को शेर ने मारा था जिसे बाद में बालू सरवैया और उनके परिवार ने गाय की खाल निकालने के लिए इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे तक शिकार करता रहा शेर

Una: new facts revealed in una cow slaughter case
सीज की गई कार

श्योरा नाम के शख्स ने पुलिस को बताया था कि उसकी गाय 10 जुलाई को गायब हो गई थी। वन्य अधिकारियों ने भी इलाके में शेर के होने की पुष्टि की है। राठौड़ ने कहा कि 10 जुलाई लगभग रात के साढ़े ग्यारह बजे मैने अपने घर के बाहर एक आवाज सुनी। मैं छत पर आया और देखा कि एक शेर ने गाय को मार दिया जो कि तीन शावकों के साथ था।

मैने रात डेढ़  बजे तक देखा कि शेर ने गाय को किस तरह से मारा, जिसके बाद मैं सोने चला गया। अगली सुबह मैंने देखा कि मेरे घर के सामने गाय का खाया हुआ शव पड़ा हुआ था। मुझे नहीं पता था कि गाय श्योरा की है।

राठौड़ ने ये भी कहा है कि उस वक्त मेरे बच्चे और पत्नी सो रहे थे। अगली सुबह मैने पड़ोसी दहिया काबड़ से कहा कि वो दलितों को मरी हुई गाय के शव के बारे में जानकारी दे दें। कावड़ ने देवशी बावरिया को बताया जिसने बालू सरवैया से संपर्क किया।

मैं नहीं बना पाया वीडियो

Una: new facts revealed in una cow slaughter case
पु‌लिस - फोटो : file photo

राठौड़ ने कहा कि उसके पास गाय का शिकार करने वाला कोई वीडियो और तस्वीर मौजूद नहीं है। मेरे पास उस वक्त स्मार्टफोन नहीं था जिससे मैं उसका वीडियो बना सकता।

सीआईडी इंस्पेक्टर जनरल (क्राइम ब्रांच) ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि राठौड़ ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने शेर को बेदिया गांव में अपने घर के बाहर गाय का शिकार करते हुए देखा था।

चश्मदीद का बयान होने की वजह से हमने फॉरेंसिक जांच के लिए गाय के मांस के बचे हुए अवशेष भेज दिए हैं। हम मामले में पशु चिकित्सकों की मदद भी ले रहे हैं।

राठौड़ ने ही किया था सीआईडी के सामने खुलासा

Una: new facts revealed in una cow slaughter case

आपको बता दें कि राठौड़ की गवाही के बाद ही सीआईडी रिपोर्ट दी थी कि मामला दलितों द्वारा गौहत्या का नहीं हैं, जैसा कि गौ रक्षा दल के लोग दावा कर रहे हैं, बल्कि गाय को शेर ने मारा था।

सीआईडी की मानें तो दलित मरी हुई गाय की खाल निकाल रहे थे, तभी गौ रक्षा दल के लोग मौके पर पहुंच गए और उनकी पिटाई कर दी। जांच टीम को फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि गौ रक्षा दल को गाय की खाल निकाले जाने की जानकारी आखिर किसने दी थी।

11 जुलाई के दिन मामले की शिकायत ऊना पुलिस स्टेशन में करीब डेढ़ बजे दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया था कि नारनभाई ने मोटा समाधियाला में गोहत्या की सूचना दी है। लेकिन एफआईआर के मुताबिक गौ रक्षक दल के लोगों ने करीब 10 बजे दलितों पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed