फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN report says india ranks high in displacement of people during disaster 

आपदा से हर साल 23 लाख भारतीय होते हैं बेघर, बाढ़ है अहम कारण: रिपोर्ट

Fri, 13 Oct 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 13 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
 UN report says india ranks high in displacement of people during disaster 
बिहार में बाढ़

यूनाइटेड नेशन (यूएन) की ओर से एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक आपदा के दौरान लाखों भारतीय अपने घरों से बेघर हो जाते हैं। यूएन ने इस पर चिंता जाहिर की है और बताया कि भारत इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। रिपोर्ट की माने तो सालाना करीब 23 लाख देशवासी आपदा की वजह से अपना घर छोड़ने को मजबूर होते हैं।

विज्ञापन


सूखा, तूफान और भूकंप जैसी आपदाओं के अलावा बाढ़ वो समस्या है, जो लोगों की मौत और उनके घर छीनने का सबसे बड़ा कारण है। देश में जिन राज्यों में विस्थापन रिकॉर्ड स्तर पर हुआ उसमें सबसे ऊपर बिहार है। आकंड़ों की माने तो बिहार में रिकॉर्ड स्तर बाढ़ आई और सैकड़ों लोगों को अपना जान गंवानी पड़ी। यहां 1.75 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए और करीब 9 लाख बेघर हुए।
विज्ञापन


बिहार के अलावा देश के दूसरे राज्य जैसे मध्य प्रदेश, असम, मुंबई, तमिलनाडु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ये रिपोर्ट 'इंटरनेशनल डे फॉर डिजास्टर रिडक्शन' के मौके पर शुक्रवार को जारी की गई, जिसका नाम 'अ ग्लोबल डिजास्टर डिस्पलेस्टमेंट रिस्क मॉडल' रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पानी में डूबा, रोकी गईं  ट्रेनें


चीन में भी बाढ़ की वजह से ऐसे हालात बनते हैं और वहां भी बेघर होने वालों की संख्या लाखों में है। यूएन ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (यूएनआईएसडीआर) ने रिपोर्ट जारी की है और उसने बताया कि चीन में सालान करीब 13 लाख लोग आपदा की वजह से बेघर होते हैं। 

एक अधिकारी के मुताबिक विस्थापन का अहम कारण बाढ़ ही है। उन्होंने बताया कि एक दुनिया में जनसंख्या वृद्धि से खतरनाक क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। इनमें भारत के ही नहीं बांग्लादेश और नेपाल  के क्षेत्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed