{"_id":"6311c0a572e2e555092c4f4e","slug":"ulfa-i-awarded-death-sentence-to-a-cadre-for-fleeing-from-the-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: उल्फा (आई) ने कैडर को दी मौत की सजा, कैंप से भागने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: उल्फा (आई) ने कैडर को दी मौत की सजा, कैंप से भागने की कोशिश का आरोप
Fri, 02 Sep 2022 02:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:15 PM IST
सार
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने एक कैडर को मौत की सजा दी। उस पर कैंप से भागने की कोशिश करने का आरोप था।
विज्ञापन
कैडर रिहान असम उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम
- फोटो : social media
विस्तार
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने बुधवार सुबह संगठन के एक कैडर को मौत की सजा दी। बताया जा रहा है कि उस पर कैंप से भागने की कोशिश करने का आरोप था। संगठन ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कैडर की पहचान रिहान असम उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह ग्वालपाड़ा जिले के लखीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संगठन की ओर से इस साल यह तीसरी मौत की सजा दी है।
विज्ञापन
इससे पहले मई में, दो अन्य कैडरों को असम पुलिस की ओर से संगठन पर जासूस करने के आरोपों पर मौत की सजा दी गई थी।