{"_id":"5daf00a38ebc3e0167562ec0","slug":"ukranian-passenger-dies-in-doha-to-bangkok-qatar-airways-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर एयरवेज में दिल का दौरा पड़ने से यूक्रेन के यात्री की मौत, हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारा विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कतर एयरवेज में दिल का दौरा पड़ने से यूक्रेन के यात्री की मौत, हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतारा विमान
Tue, 22 Oct 2019 06:44 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
कतर एयरवेज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहा से बैंकॉक जा रही कतर एयरवेज में दिल का दौरा पड़ने से एक 69 साल के यूक्रेन के यात्री गल्यना कोंकिना की मौत हो गई। चालक दल ने विमान को हैदराबाद हवाईअड्डे पर उतारा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हवाई अड्डे के सूत्रों की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
गल्यना कोंकिना को दिल की बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था। 20 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। कोंकिना को सुबह 1.30 बजे बेहोश पाया गया। जिसके दो घंटे बाद कतर एयरवेज को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।
विज्ञापन
हवाईअड्डे के सूत्रों ने कहा कि चालक दल ने यात्री को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि फ्लाइट हैदराबाद में सुबह 3:25 बजे उतरी और मरीज को एयरपोर्ट पर डॉक्टरों ने देखा।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने के कारण मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। कतर एयरवेज ने एक बयान में गहरे अफसोस के साथ यात्री की मौत की पुष्टि की।
एयरलाइन ने मृत यात्री के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।