फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukrainian envoy seeks support amid Russian military operation, says India 'very influential' global player

रूस-यूक्रेन युद्ध: सैन्य अभियान के बीच यूक्रेनी राजदूत ने भारत से मांगा समर्थन, विश्व का प्रभावशाली देश बताया 

Thu, 24 Feb 2022 03:41 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने समर्थन मांगते हुए कहा कि भारत यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। भारत एक बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी है। 
 

विज्ञापन
Ukrainian envoy seeks support amid Russian military operation, says India 'very influential' global player
यूक्रेन की सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत को बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी कहते हुए नई दिल्ली में यूक्रेनी राजदूत इगोर पोलिखा ने यूक्रेन में रूस के साथ चल रहे सैन्य अभियान के बीच भारत का समर्थन मांगा है। नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में बोलते हुए पोलिखा ने कहा, यह न भूलें कि भारत कई वर्षों तक गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेता था। गुटनिरपेक्ष आंदोलन शीत युद्ध के समय में सिर्फ विश्व तनाव को रोकने के लिए बनाया गया था। यह शांति के सिद्धांत पर आधारित था। भारत विश्व प्रसिद्ध सिद्धांतों 'पंचशील' का संस्थापक था। 

विज्ञापन


इगोर पोलिखा बोले, हम भारत से समर्थन मांग रहे हैं 
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हम भारत से समर्थन मांग रहे हैं और याचना कर रहे हैं। मैं भारत में एक राजदूत हूं। बेशक, हर राजदूत का पद और कार्य अपने देश की स्थिति को और अधिक अनुकूल बनाना है। भारत यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। भारत एक बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी है। 
विज्ञापन


पोलिखा ने कहा कि अंतिम क्षण तक दुनिया शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रही थी। आखिरी क्षण तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए कह रहे थे। हमने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेन के कई हवाई अड्डों, सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों पर बमों और मिसाइल हमलों से हमला किया गया है। राजदूत ने कहा, कुछ हमले राजधानी के बाहरी इलाके में हुए। कुछ हमले यूक्रेन के अंदरुनी क्षेत्र में हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने सैन्य कार्रवाई शुरू की 
इससे पहले आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन के निवासियों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने अन्य देशों को भी चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के गंभीर परिणाम होंगे।


ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने डोनबास क्षेत्र में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है। कीव में भारतीय दूतावास ने आज कहा कि यूक्रेन में मौजूदा स्थिति बेहद अनिश्चित है और यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय नागरिकों को शांत और सुरक्षित रहना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed