{"_id":"63a25df9b7186220851ce9a6","slug":"ukraine-president-zelenskyy-planning-to-visit-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जा सकते हैं अमेरिका, सैनिकों की तादाद बढ़ाने की तैयारी में रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जा सकते हैं अमेरिका, सैनिकों की तादाद बढ़ाने की तैयारी में रूस
Wed, 21 Dec 2022 09:42 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:42 PM IST
सार
फरवरी में रूसी आक्रमण के बाद से जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Volodymyr Zelenskyy new
- फोटो : Instagram/zelenskiy_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध का अभी तक कोई अंत नहीं दिख रहा है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बुधवार को वाशिंगटन जाने की योजना बना रहे हैं और व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिल सकते हैं। हालांकि दोनों देशों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
फरवरी में रूसी आक्रमण के बाद से जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं जेलेंस्की द्वारा कांग्रेस को संबोधित करने की भी उम्मीद है। हालांकि, एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जलेंस्की के आने की योजनाएँ अंतिम नहीं हैं और बदल सकती हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने संभावित यात्रा और बाइडन की घोषणा को लेकर नई सुरक्षा सहायता घोषणाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं अभी तक यात्रा को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की कि जेंलेंस्की बुधवार को कैपिटल आएंगे, उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसा होने वाला है।
विज्ञापन
बौखला गए हैं पुतिन : यूक्रेन
रूस करीब हफ्ते भर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। सोमवार की सुबह किए गए हमलों से यूक्रेनी शहरों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई है। सड़कों पर रूस के हवाई हमलों के प्रति लोगों को सतर्क करने वाले बजते सायरन ने दहशत का माहौल बना दिया। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त बौखलाए हुए हैं और यूक्रेन को घुटने पर लाना चाहते हैं। उसने रूस के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है।
रूस के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
इस बीच रूस अपनी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्री का कहना है कि यूक्रेन में लड़ाई के बीच उसकी सेना को 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करना चाहिए।