फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukraine Defense Ministry Tweets Maa Kali Photo deletes tweet after online outrage

Maa Kali: यूक्रेन की शर्मनाक हरकत, युद्ध के बीच मां काली का उड़ाया मजाक, भड़के लोग तो हटाई फोटो

Mon, 01 May 2023 01:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 01:51 AM IST
सार

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में धुएं के गुबार पर के ऊपर कथित तौर पर देवी काली की एक तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर में जीभ बाहर दिख रही है। साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला है।

विज्ञापन
Ukraine Defense Ministry Tweets Maa Kali Photo deletes tweet after online outrage
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की(फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सालभर से ज्यादा होने के बाद भी रूस से बुरी तरह मार खा रहे यूक्रेन ने भारत और भारतीय लोगों के साथ शर्मनाक हरकत की है। युद्ध के बीच एक ऐसी हरकत कर डाली है कि भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दरअसल, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक फोटो साझा की है जिसमें हिंदुओं की देवी मां काली को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
इसके बाद भारतीयों का यूक्रेन की इस नापाक हरकत पर गुस्सा फूटा है हालांकि भारतीय उपयोगकर्ताओं के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया। फोटो 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वहीं डिलीट करने के बाद भी यूक्रेन द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन


यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में धुएं के गुबार के ऊपर कथित तौर पर देवी काली की एक तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर में जीभ बाहर दिख रही है। साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला है। ट्विटर हैंडल @DefenceU ने "वर्क ऑफ आर्ट" कैप्शन के साथ छवि को पोस्ट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कई भारतीय ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने गुस्से में प्रतिक्रियाएं दी थी और फोटो को हटाने की बात कही थी। लोगों ने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय पर असंवेदनशीलता और भारतीयों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। कुछ भारतीय ट्विटर यूजर्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से दखल देने की मांग भी की।



एस जयशंकर से दखल देने की आग्रह किया
एक यूजर ने ट्वीट किया कि मां काली को गलत तरीके से दिखाने वाली इस अपमानजनक पोस्ट पर कृपया ध्यान दें, @MEAIndia @DrSJaishankar।" वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि यूक्रेन भारतीयों को इसलिए टारगेट कर रहा है क्योंकि भारत की तरफ से उन्हें जंग में मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed