{"_id":"621c901b0bd05260352d6c2b","slug":"ukraine-crisis-collectors-will-contact-relatives-of-trapped-indians-cabinet-secretary-talked-to-chief-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: फंसे भारतीयों के परिजनों से संपर्क करें कलेक्टर, पीएम के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों से बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूक्रेन संकट: फंसे भारतीयों के परिजनों से संपर्क करें कलेक्टर, पीएम के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने की मुख्य सचिवों से बात
Mon, 28 Feb 2022 02:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:34 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव को इस बारे में निर्देश दिया था। इस पर उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे फंसे लोगों की वापसी के इंतजामों से कलेक्टरों के जरिए उनके परिजनों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूक्रेन में जारी जंग के बीच वहां फंसे भारतीय विद्यार्थियों व अन्य को स्वदेश लाने के जोर शोर से प्रयास जारी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने सोमवार को सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से चर्चा की। मुख्य सचिवों से कहा गया कि भारतीयों को लाने के इंतजामों से उनके परिजनों को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव को इस बारे में निर्देश दिया था। इस पर उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे फंसे लोगों की वापसी के इंतजामों से कलेक्टरों के जरिए उनके परिजनों को अवगत कराएं।
विज्ञापन
दरअसल फंसे विद्यार्थियों के परिजन बहुत परेशान हैं। यूक्रेन में जहां बच्चे परेशान हैं तो भारत में उनके स्वजन व रिश्तेदार। केंद्र सरकार रोमानिया व हंगरी के रास्ते भारतीयों को निकालकर स्वदेश ला रही है। अब तक 2 हजार से ज्यादा को भारत लाया जा चुका है। अभी भी वहां बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। यूक्रेन में उनके साथ मारपीट की भी खबरें मिली हैं। उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलते हुए पड़ोसी देशों की सीमाओं तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बीच, यक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए इंडिगो की दो फ्लाइट रोमिनिया और हंगरी भेजी जाएंगी। इंडिगो की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, वह ऐसी और भी फ्लाइट संचालित करने के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने की आपात बैठक
यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, वहां फंसे छात्रों की निकासी के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा सकता है। ये मंत्री अन्य देशों के साथ छात्रों की निकासी में समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।