{"_id":"65dd5f7211e0d310910b5ae9","slug":"uk-pm-rishi-sunak-wife-first-lady-akshata-murthy-buy-books-on-street-in-bengaluru-with-parents-narayanamurthy-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ये सादगी की मिसाल! बेंगलुरु की सड़कों पर किताबें खरीदती दिखीं ब्रिटिश पीएम की पत्नी अक्षता मूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: ये सादगी की मिसाल! बेंगलुरु की सड़कों पर किताबें खरीदती दिखीं ब्रिटिश पीएम की पत्नी अक्षता मूर्ति
Tue, 27 Feb 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:37 AM IST
सार
अक्षता मूर्ति के पति ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम हैं। इसके बावजूद अक्षता मूर्ति जब भी भारत में होती हैं तो आम लोगों की तरह, बिना किसी सुरक्षा और अन्य तामझाम के अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में घूमते देखी जाती हैं।
विज्ञापन
अक्षता मूर्ति बेंगलुरु की सड़क पर और अपने पति ऋ
- फोटो : वीडियो ग्रैब/पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंफोसिस के संस्थापकों में से एक नारायण मूर्ति और उनका पूरा परिवार अपनी सादगी के लिए जाना जाता है। इस बात की झलक हाल ही में तब मिली, जब नारायणमूर्ति और उनका पत्नी सुधा मूर्ति और बेटी अक्षता मूर्ति बेंगलुरु की सड़कों पर आम लोगों की तरह किताबें खरीदते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग मूर्ति परिवार की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अक्षता मूर्ति के पति ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम हैं। इसके बावजूद अक्षता मूर्ति जब भी भारत में होती हैं तो आम लोगों की तरह, बिना किसी सुरक्षा और अन्य तामझाम के अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में घूमते देखी जाती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अक्षता मूर्ति उनकी दोनों बेटियां, पिता नारायणमूर्ति और मां सुधा मूर्ति पैदल बेंगलुरु के राघवेंद्र मठ इलाके में सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। इस दौरान अक्षता मूर्ति ने सड़क किनारे लगे एक स्टॉल से कुछ किताबें भी देखीं। यूजर ने अक्षता मूर्ति और उनके परिवार की सादगी की जमकर तारीफ की। अन्य यूजर्स भी परिवार की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि ये वीडियो कब का है।
बीते दिनों अक्षता मूर्ति और उनके पिता नारायणमूर्ति बेंगलुरु के एक आइसक्रीम पार्लर में भी आम लोगों की तरह आइसक्रीम खाते नजर आए थे। जिस सादगी के साथ दोनों बाप-बेटी आइसक्रीम का लुत्फ ले रहे थे, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था और लोगों ने उनकी सादगी की तारीफ की थी।

UK PM Rishi Sunak's wife and kids spotted at Raghavendra Mutt in Bengaluru, accompanied by Infosys Founder Narayanamurthy. Their simplicity shines through, with no security in sight. pic.twitter.com/WxIAvHh40w
विज्ञापन विज्ञापन— M.R. Guru Prasad (@GuruPra18160849) February 26, 2024