फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UK full support to India in extradition of Vijay Mallya: Stuart

माल्या पर और कसा शिकंजा, ब्रिटेन बोला- कानून तोड़ने वालों के लिए ब्रिटेन स्वर्ग नहीं

Sun, 09 Sep 2018 04:55 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
UK full support to India in extradition of Vijay Mallya: Stuart

ब्रिटेन के निवेश मंत्री ग्राहम स्टुअर्ट ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के लिए हमारा देश स्वर्ग नहीं है। हमारे यहां का सिस्टम दुनिया में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि हम शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में भारत की पूरी मदद कर रहे हैं। ब्रिटिश मंत्री स्टुअर्ट ग्लोबल मोबिलिटी सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए हैं। 

विज्ञापन


माल्या शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवां टेस्ट मैच देखना पहुंचा। इस दौरान भारत प्रत्यर्पण पर उसने कहा कि इस बारे में फैसला जज करेंगे। माल्या ने भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया। वह मार्च 2016 में ब्रिटेन भाग गया था और अब लंदन में रह रहा है। 
विज्ञापन


भारत में उसके खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत मामला चल रहा है। मुंबई स्थित विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर माल्या से 24 सितंबर तक जवाब मांगा है। ईडी ने नए कानून के तहत माल्या को भगोड़ा घोषित करने और 12,500 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed