फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ujala Cygnus Healthcare Director Dr. Shuchin Bajaj was awarded Social Entrepreneur of the Year Award

Ujala Cygnus Healthcare: सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित हुए डॉ शुचिन, हेल्थ केयर के लिए मिला अवार्ड

Sat, 26 Aug 2023 10:08 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:08 PM IST
सार

अमर उजाला ग्रुप के उजाला सिग्नस हेल्थकेयर को प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। सम्मान पाने के बाद ग्रुप के डॉक्टर शुचिन बजाज वेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को और आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा है। 

विज्ञापन
Ujala Cygnus Healthcare Director Dr. Shuchin Bajaj was awarded Social Entrepreneur of the Year Award
डॉ शुचिन बजाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के डायरेक्टर डॉक्टर शुचिन बजाज को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड (इंडिया) से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में उनको देश में लाखों जरूरतमंदों को कम कीमत पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन, श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से यह अवार्ड दिया गया। भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस दौरान अमर उजाला से बात करते हुए डॉक्टर शुचिन बजाज ने कहा कि उनको मिला यह सम्मान देश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को और आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा है। इसलिए वह और उनकी पूरी प्रबंधन टीम देश के सभी इलाकों खासतौर से उन जगहों पर जहां लोगों को चिकित्सा सुविधा की बेहद जरूरत है वहां पर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को कम कीमत पर सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन


इस सम्मान समारोह के बाद उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के शुचिन बजाज ने कहा कि देश में अभी भी महंगे इलाज की वजह से तकरीबन छः करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले जाते हैं। यह संख्या बहुत बड़ी है और हमें एक जिम्मेदार चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले बड़े हेल्थ केयर सेटअप के नाते इसके लिए जिम्मेदारी के साथ बहुत कुछ करना होगा। बजाज कहते हैं कि देश के पांच राज्यों में उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के माध्यम से गरीब और हर जरूरतमंद का बेहतर और कम कीमत में इलाज करता है। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सब लोगों को मिलकर आगे आना होगा ताकि लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके और देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अपने मिले सम्मान के पीछे अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों की मेहनत के साथ-साथ मरीजों के बढ़ते भरोसे की बात कही। 
विज्ञापन


शुचिन बजाज कहते हैं कि इस वक्त देश के पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में उजाला सिग्नेस हेल्थकेयर के 20 अस्पताल गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इन पांच राज्यों के 17 शहरों के अलग-अलग अस्पतालों में सिर्फ पिछले साल ही 8 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। बजाज कहते हैं कि जल्द ही अस्पताल प्रबंधन देश के कुछ अन्य राज्यों में भी अपने अस्पतालों का विस्तार करने जा रहा है। इसमें उडीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में आने वाले दो साल के भीतर पांच बड़े अस्पताल खोले जाएंगे ताकि यहां के मरीजों को अन्य राज्यों की तरह कम कीमत में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। एक अनुमान के मुताबिक अगले पांच सालों में 50 लाख से ज्यादा मरीजों को एक साल में इलाज करने के लक्ष्य के साथ उजाला सिग्नस हेल्थकेयर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस कार्यक्रम के दौरान अमिताभ कांत ने उजाला सिग्नस अस्पताल के शुचिन बजाज के साथ तीन अन्य फाइनलिस्टों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में बेहतरी के लिए किए जाने वाले एंटरप्रेन्योरशिप से न सिर्फ लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाया जाता है बल्कि उनको निरोगी रखते हुए आगे बढ़ाने के लिए सफल प्रयास भी होते हैं। सामाजिक उद्यमिता और सामाजिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समेत जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और स्वैप फाउंडेशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से ऐसे कई इनोवेटिव मॉडल सामने आए हैं जो आने वाले दिनों में देश की दशा और दिशा बदलने के लिए काम कर रहे हैं। अमिताभ कांत ने कहा कि ऐसे सम्मान से समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है और लोगों को इस तरह से आगे बढ़ाने और काम करने की प्रेरणा भी मिलती है। इस कार्यक्रम में अरमान की अपर्णा हेगडे, महिला हाउसिंग ट्रस्ट की बिजल ब्रह्मभट्ट द बेटर इंडिया के धीमंत और अनुराधा पारीख फाइनलिस्ट थीं।


कार्यक्रम में विजेता और फाइनलिस्ट को बधाई देते हुए जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्याम एस भरतिया जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक हरि एस भरतिया ने कहा श्वाब फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने वाली ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करके उनको गर्व भी महसूस हो रहा है और खुशी भी मिल रही है। इस दौरान श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप के संस्थापक और अध्यक्ष हिल्डे श्वाब और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष बोर्गे ब्रांडे ने कहा कि सामाजिक उद्यमिता के लिए अभी बहुत काम भी करना है और उसको आगे भी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के माध्यम से देश और दुनिया में सामाजिक उद्यमिता के महत्व को आगे रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed