फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI opens 28 Aadhaar service centers across the country

यूआईडीएआई ने देशभर में 28 आधार सेवा केंद्र खोले

Thu, 02 Jan 2020 02:10 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
UIDAI opens 28 Aadhaar service centers across the country
यूआईडीएआई (फाइल फोटो)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश भर में 114 विशेष नामांकन और संशोधन केंद्र शुरू करने की अपनी योजना के तहत 28 आधार सेवा केंद्र (एएसके) खोले हैं।  यूआईडीएआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ‘ये विशेष केंद्र, बैंकों, डाकघरों और राज्य सरकारों द्वारा संचालित लगभग 38,000 आधार नामांकन केंद्रों के अलावा हैं। 

विज्ञापन


इस बयान के अनुसार यह एएसके सप्ताह के सातों दिन खुले रहेंगे। एएसके ने अभी तक तीन लाख से अधिक नागरिकों को रोजगार दिया है, इनमें सबसे बड़ी संख्या दिव्यांगों की है। इन केंद्रों में प्रति दिन सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक 1000 लोग नामांकन और संशोधन करा सकते हैं। केवल सार्वजनिक अवकाशों पर केंद्र बंद होंगे। 
विज्ञापन


बयान के अनुसार यूआईडीएआई ने देश के 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। आधार कार्ड के नामांकन का कोई शुल्क नहीं है, जबकि विवरण संशोधित करने जैसे कि आधार में मोबाइल नंबर बदलवाने, पता बदलवाने आदि के लिए मात्र 50 रुपये का शुल्क देय है। नागरिकों को परेशानी मुक्त तरीके से नामांकन / संशोधन प्रक्रिया के लिए आधार सेवा केंद्र में एक कुशल टोकन प्रबंधन प्रणाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed