फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI denies Aadhaar enrolment and updation software breach reports

Aadhaar एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ संभव नहीं, सख्त प्रक्रिया का हो रहा इस्तेमाल: UIDAI

Fri, 04 May 2018 05:32 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
UIDAI denies Aadhaar enrolment and updation software breach reports

आधार कार्ड जारी करने वाले प्राधिकरण यूआईडीएआई ने उसके सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि वह एनरोलमेंट और अपडेशन के लिए सख्त प्रक्रिया अपनाता है जिसको भेदना संभव नहीं है। अब तक उसकी प्रक्रिया में गड़बड़ी को कोशिश करने वाले 50 हजार ऑपरेटरों को काली सूची में डाला जा चुका है।

विज्ञापन


 भरतीय पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि उसका एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर जरूरी सुरक्षा उपायों से लैस है ताकि कोई उसमें बदलाव न कर सके। उसमें छेड़छाड़ का दावा करने वाली सभी रिपोर्टें झूठी और आधारहीन हैं।
विज्ञापन


हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि ब्लैक मार्केट में आधार एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर बेचा जा रहा है जिसके इस्तेमाल से बिना किसी दस्तावेज और उसके प्रमाणीकरण के आधार कार्ड जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने कहा है कि अगर कोई सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करता है तो हमारा सिस्टम उसे खारिज कर देता और ऐसे में आधार कार्ड बनना संभव ही नहीं है। उसका सिस्टम सभी 10 उंगलियों के प्रिंट और दोनों आइरिस की छाप को मैच करने के बाद ही कार्ड जारी करता है। 


इस मामले में प्राधिकरण जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता है। इसके तहत ऑपरेटर के बायोमीट्रिक पहचान, ऑपरेटर की वैधता, एनरोलमेंट मशीन, एनरोलमेंट एजेंसी और रजिस्ट्रार की भी जांच की जाती है। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर ऑपरेटर को काली सूची में डाल दिया जाता है। इस मामले में हर गलती के लिए एक लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed