{"_id":"578182e94f1c1be1697f9cdd","slug":"ugc-net-exam-was-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में तनाव के चलते स्थगित हुई यूजीसी-नेट परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर घाटी में तनाव के चलते स्थगित हुई यूजीसी-नेट परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में तनाव के चलते रविवार, 10 जुलाई को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। हिजबुल कमांडर बुरहान वानी समेत उसके दो अन्य साथियों के मारे जाने के बाद घाटी में बढ़ते तनाव को राज्य सरकार की मांग पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए श्रीनगर समेत घाटी में कई अन्य स्थानों पर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
हालांकि शनिवार को हिजबुल कमांडर की मौत के बाद घाटी में तनाव बढ़ गया है। तनाव के बाद राज्य सरकार ने मंत्रालय को रिपोर्ट दी कि परीक्षा केंद्रों तक छात्र नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में यूजीसी नेट की परीक्षा को स्थगित कर दिया जाए। घाटी में माहौल सामान्य होने के बाद जल्द ही परीक्षा की दूसरी तिथि घोषित कर दी जाएगी।