फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UGC and AICTE said Amid China Covid Restrictions that such Online degree programs are not recognized in India 

मुश्किलें बढ़ीं: यूजीसी और एआईसीटीई ने कहा- ऐसे डिग्री प्रोग्राम को भारत में मान्यता नहीं

Fri, 25 Mar 2022 09:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 25 Mar 2022 09:20 PM IST
सार

यूजीसी ने कहा कि चीन सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सख्त यात्रा पाबंदियां लागू की हुई हैं और नवंबर 2020 से सभी वीजा निलंबित हैं।

विज्ञापन
UGC and AICTE said Amid China Covid Restrictions that such Online degree programs are not recognized in India 
यूजीसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों को सतर्क किया है। आयोग ने कहा है कि चीन में कोविड 19 पाबंदियों में कोई ढील नहीं दी गई है और पाठ्यक्रमों की पढ़ाई अभी ऑनलाइन ही जारी रहेगी। यूजीसी ने कहा है कि यूजीसी और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) केवल ऑनलाइन किए गए किसी भी डिग्री पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं है। इसलिए छात्र वहां दाखिला लेने से बचें।

विज्ञापन


यूजीसी ने हाल में कुछ चीनी विश्वविद्यालयों की ओर से आगामी अकादमिक सत्र के लिए विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नोटिस जारी करने के बीच यह सलाह दी है। यूजीसी ने कहा कि चीन सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सख्त यात्रा पाबंदियां लागू की हुई हैं और नवंबर 2020 से सभी वीजा निलंबित हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ने यह भी कहा है कि मौजूदा नियमों के अनुसार, यूजीसी और एआईसीटीई बिना पूर्व अनुमति के केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए ऐसे डिग्री पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छात्रों को सोच-समझकर यह विकल्प चुनने की सलाह दी जाती है कि वे कहां से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, ताकि उन्हें रोजगार या उच्चतर शिक्षा में आगे दिक्कतें नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed