फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UDF ally IUML has won the Vengara assembly seat In Kerala

केरल में यूडीएफ की सहयोगी आईयूएमएल ने जीत दर्ज की

Mon, 16 Oct 2017 03:43 AM IST
एजेंसी, मलप्पुरम
एजेंसी, मलप्पुरम Updated Mon, 16 Oct 2017 03:43 AM IST
विज्ञापन
UDF ally IUML has won the Vengara assembly seat In Kerala
- फोटो : AIR twitter handle

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की मुख्य सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने उपचुनाव में माकपा के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को हराकर वेंगारा विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा। 

विज्ञापन


एक जिला अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद बताया कि आईयूएमएल प्रत्याशी केएनए खादर ने माकपा के प्रत्याशी पीपी बशीर को 23,310 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती है। भाजपा के उम्मीदवार के जयचंद्रन मास्टर को 5,728 मत मिले और एसडीपीआई प्रत्याशी केसी नसीर को 8,648 मत मिले। यूडीएफ और एलडीएफ को क्रमश: 65,227 और 41,917 मत मिले। 11 अक्तूबर को संपन्न उपचुनाव में 72.12 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन


बहरहाल, आईयूएमएल की मजबूत पकड़ वाले इस क्षेत्र में यूडीएफ को मिली जीत का अंतर साल 2016 के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के मुकाबले कम रहा। वर्ष 2016 में आईयूएमएल के नेता पीके कुनालिकुट्टी ने माकपा के बशीर को 38,057 मतों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। भाजपा को तब 7,211 मत मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला ने कहा कि एलडीएफ द्वारा आधिकारिक मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ करने के बावजूद यूडीएफ के उम्मीदवार ने उपचुनाव जीत लिया। वहीं, माकपा के राज्य सचिव कोदियेरी बालकृष्णन ने कहा कि एलडीएफ की मत हिस्सेदारी में वृद्धि यह दिखाती है कि पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को लोगों का समर्थन मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed