{"_id":"628070e4b31a1a5b0f1ab301","slug":"uddhav-thackerays-jibe-on-raj-a-munnabhai-considers-himself-bal-thackeray-by-wearing-a-shawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uddhav Thackeray taunt on Raj : 'शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है', उद्धव का राज पर तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uddhav Thackeray taunt on Raj : 'शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है', उद्धव का राज पर तीखा हमला
Sun, 15 May 2022 08:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 15 May 2022 08:47 AM IST
सार
राज ठाकरे ने लाउड स्पीकर विवाद को लेकर उद्धव सरकार की जमकर फजीहत कराई है। अपने चचेरे भाई राज ठाकरे पर तंज करते हुए सीएम उद्धव ने कहा, 'लगे रहो मुन्नाभाई'।
विज्ञापन
बीकेसी मैदान पर रैली में सीएम उद्धव ठाकरे बोले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे व मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच छींटाकसी तेज होती जा रही है। लाउस्पीकर विवाद के बाद उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर करारा तंज किया है। सीएम ने कहा, 'शॉल ओढ़कर एक मुन्नाभाई खुद को बाल ठाकरे समझता है।'
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने शनिवार को बीकेसी मैदान पर रैली को संबोधित किया था। उनके निशाने पर मुख्य रूप से राज ठाकरे थे, जिन्होंने राज्य में लाउड स्पीकर विवाद को लेकर उद्धव सरकार की जमकर फजीहत कराई है। अपने चचेरे भाई राज ठाकरे पर तंज करते हुए सीएम उद्धव ने कहा, 'लगे रहो मुन्नाभाई'। राज ठाकरे शिवसेना प्रमुख स्व. बाला साहब ठाकरे के छोटे भाई श्रीकांत ठाकरे के पुत्र हैं। उद्धव ठाकरे बाल ठाकरे के पुत्र हैं।
विज्ञापन
कई मुन्नाभाई घूम रहे हैं
फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस पिक्चर में अभिनेता (संजय दत्त) को महात्मा गांधी की छवि दिखती है। मुन्नाभाई सोचने लगते हैं कि वह महात्मा गांधी से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन फिल्म के आखिर में पता चलता है कि यह 'केमिकल लोचा' (गड़बड़) का मामला है। हमारे यहां भी कई मुन्नाभाई हैं, जो घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम ठाकरे ने राज ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि हमारे पास भी एक ऐसा केस है। यहां मुन्नाभाई खुद को बाला साहब ठाकरे (शिवसेना संस्थापक) समझता है। शॉल पहनता है। राज ठाकरे ने हनुमान जयंती पर महाआरती करते हुए भगवा शॉल ओढ़ी थी, इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने यह तंज कसा। स्व. बाल ठाकरे को हिंदू ह्रदय सम्राट भी कहा जाता था। रैली में सीएम ठाकरे ने भाजपा की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 के बीच दो करोड़ लोगों ने नौकरियां खोई हैं। सभी राजनीतिक दलों को इस तथ्य पर गौर करना चाहिए।
मनसे कार्यकर्ता राज को मानते हैं 'हिंदू जननायक'
महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की मांग व उसके खिलाफ आंदोलन छेड़ने के बाद से राज ठाकरे को मनसे कार्यकर्ता 'हिंदू जननायक' मानने लगे हैं। राज ठाकरे ने देश में समान नागरिक संहिता लागू करने और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की केंद्र सरकार की मंशा का भी समर्थन किया है।