{"_id":"58eacfa14f1c1b9d385b5245","slug":"uddhav-thackeray-to-attend-pm-dinner-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीए के कुनबे को आज साधने की कोशिश करेंगे मोदी, राष्ट्रपति चुनाव पर टटोल सकते हैं मन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनडीए के कुनबे को आज साधने की कोशिश करेंगे मोदी, राष्ट्रपति चुनाव पर टटोल सकते हैं मन
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
2014 में मोदी सरकार बनने के बाद सोमवार को दूसरी बार एनडीए की बैठक होगी। शिवसेना प्रमुख के इसमें शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
2014 में मोदी सरकार के गठन के बाद 10 अप्रैल को दूसरी बार एनडीए की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा की सहयोगी पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एनडीए की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माना यह जा रहा है कि बीजेपी अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर देना चाहती है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस बैठक में नाराज शिवसेना सुप्रीमो उद्वव ठाकरे हिस्सा लेंगे। अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवसेना ने साफ कर दिया है कि उद्धव ठाकरे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिनर में शामिल होंगे।
एनडीए सहयोगियों के लिए दिल्ली में सोमवार को रात्रिभोज का आयोजन किया जा रहा है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री के डिनर में शामिल होने का फैसला किया है।
राजग घटक दलों के लिए इस रात्रिभोज को अहम माना जा रहा है। जुलाई में अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नाम पर सर्वानुमति बनाने की कवायद होगी।
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा और कई राज्यों में भाजपा को अकेले दम पर बहुमत प्राप्त है फिर भी वह अपने घटक दलों को शिकायत का मौका नहीं देना चाहती है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस डिनर का आयोजन किया है। गौरतलब है कि शुरू में इस डिनर में शिवसेना के शामिल नहीं होने की अटकलें थीं।