{"_id":"62e65551f0cf7d4264531397","slug":"uddhav-thackeray-said-amid-ed-raids-raut-can-be-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut: ईडी की छापेमारी के बीच बोले उद्धव ठाकरे- राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Raut: ईडी की छापेमारी के बीच बोले उद्धव ठाकरे- राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है
Sun, 31 Jul 2022 03:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 31 Jul 2022 03:58 PM IST
सार
ठाकरे ने कहा कि ईडी के अधिकारी संजय राउत के घर पर हैं। ईडी की कार्रवाई राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान का अगला चरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
संजय राउत(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय शिवसेना सांसद संजय राउत के घर पर छापेमारी कर रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान भी सामने आया है। ठाकरे ने कहा कि राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है।
राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है : उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि ईडी के अधिकारी संजय राउत के घर पर हैं। ईडी की कार्रवाई राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान का अगला चरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। संजय राउत को गिरफ्तार किया जा सकता है।
कुछ गलत नहीं किया तो डर क्यों रहे राउत : एकनाथ शिंदे
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो डर क्यों रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। 7 अगस्त तक पूछताछ में शामिल होने से इनकार किया।
विज्ञापन
पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी
ईडी की टीम महाराष्ट्र के एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले की जांच के क्रम में संजय राउत से पूछताछ कर रही है। उन्हें 27 जुलाई को ईडी ने तलब किया था। लेकिन वह अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी के अधिकारी आज उनके घर पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, राउत के घर पर बारह अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं दो अन्य टीमें उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। इससे पहले छापेमारी के बीच राउत का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह घर की बालकनी से बाहर झांकते हुए नजर आए।

#WATCH Shiv Sena leader Sanjay Raut at his Mumbai residence as Enforcement Directorate conducts a raid there, in connection with the Patra Chawl land scam case pic.twitter.com/TnemlfgV1F
— ANI (@ANI) July 31, 2022