{"_id":"5de3eedc8ebc3e54bf3a5c28","slug":"uddhav-thackeray-ordered-to-take-back-the-cases-against-environmentalist-during-the-aarey-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव का एलान, आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले होंगे वापस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव का एलान, आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले होंगे वापस
Sun, 01 Dec 2019 10:18 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का विरोध जताने पर पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इस संबंध में एलान किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई के लिए कहा गया है। उद्धव सरकार पहले ही मेट्रो के कारशेड प्रोजेक्ट पर रोक लगा चुकी है। सरकार में आने से पहले भी शिव सेना ने इस प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध किया था। उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने इस मामले पर भाजपा से अलग राय रखी थी जबकि उस समय दोनों गठबंधन में थे।
उद्धव ठाकरे ने अपनी सरकार की दूसरी बैठक के बाद ही इस प्रोजेक्ट का काम रोकने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि मेट्रो के काम पर कोई रोक नहीं है, लेकिन सरकार के अगले आदेश तक आरे में एक भी पत्ता नहीं कटेगा। उनके इस फैसले पर पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई थी। बीते अक्तूबर में आरे के पेडों की कटाई रोकने के लिए प्रदर्शन कर रहे 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें कई छात्र भी शामिल थे।

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray: I have ordered to take back the cases filed against many environmentalist, during the agitation against Aarey metro car shed. pic.twitter.com/lPmcXuHFMq
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 1, 2019