मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस-एनसीपी की मदद से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ठाकरे शुक्रवार शाम को पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम यहां होने जा रहे पुलिस महानिदेशकों व महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं।
राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के बाद ठाकरे मुंबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि दोनों के बीच एयरपोर्ट पर क्या बातचीत हुई। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहे।
Maharashtra: PM Narendra Modi reached Pune to attend Conference of Director Generals & Inspector Generals of Police on 7&8 Dec. Home Minister Amit Shah, Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari, CM Uddhav Thackeray and Former CM Devendra Fadnavis welcomed him at the airport. pic.twitter.com/kqvSZtBhnb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 6, 2019
भाजपा और शिवसेना ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनावों में एक गठबंधन के तौर पर शिरकत की थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों पार्टियों में तल्खी पैदा हो गई थी। शिवसेना चुनाव से पहले तय की गई शर्तों का हवाला देते हुए अपने लिए ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद मांग रही थी, जबकि भाजपा ने ऐसा कोई समझौता होने से इनकार करते हुए उसे उपमुख्यमंत्री पद देने का प्रस्ताव रखा था।
बाद में दोनों दलों ने अपना गठबंधन तोड़ दिया था। परिणाम घोषित होने के बाद नाटकीय घटनाक्रमों के बीच आखिरकार उद्धव ने एनसीपी व कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसी के साथ वह ठाकरे परिवार से सरकार में कोई पद संभालने वाले पहले सदस्य बन गए थे।