फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray farmers pm modi speech says ies are slowly getting exposed every day rahul gandhi meet

Uddhav Thackeray: 'उनके सारे झूठ उजागर हो रहे हैं', PM मोदी के व्यक्तिगत कीमत चुकाने वाले बयान पर उद्धव का वार

Thu, 07 Aug 2025 12:58 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के किसानों के हितों के लिए व्यक्तिगत कीमत चुकाने को तैयार हूं वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले किसानों को नक्सली कहकर रोका करते थे, अब उन्हें किसानों की याद आ रही है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के सारे झूठ अब एक-एक करके उजागर हो रहे हैं और असली चेहरा सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray farmers pm modi speech says ies are slowly getting exposed every day rahul gandhi meet
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर किसानों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दो से तीन साल तक जो किसान दिल्ली आना चाहते थे, उन्हें रोका गया। कुछ गरीब किसान मर गए। तब सरकार को उनकी याद नहीं आई। अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो किसान फिर से याद आने लगे हैं।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि जब उनके पिता बालासाहेब ठाकरे भूख हड़ताल पर थे, तो उन्हें दिल्ली नहीं आने दिया गया। उन पर बंदूकें चलाई गईं, दीवारें खड़ी की गईं और उन्हें नक्सली कहा गया।  उन्होंने आगे कहा कि लेकिन अब धीरे-धीरे केंद्र के सारे झूठ उजागर हो रहे हैं, और उनका असली चेहरा सामने आ रहा है।
विज्ञापन


राज ठाकरे और राहुल की मुलाकात पर क्या बोले उद्धव?
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, तो उद्धव ठाकरे ने दो टूक कहा, “दोनों भाई काफी सक्षम हैं। हमें जो करना होगा, हम करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की कोई जरूरत नहीं है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अदालत में जस्टिस यशवंत वर्मा की अपील खारिज, 'जली नकदी' मामले में जांच प्रक्रिया को दी थी चुनौती


किसानों पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कभी भी अपने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं करेगा, भले ही इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़े। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50% तक बढ़ा दिया है और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर तनातनी चल रही है।

ये भी पढ़ें- गढ़चिरौली में भीषण हादसा, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल; ट्रक की चपेट में आए सभी लोग

किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी
अमेरिका, भारत के कृषि और डेयरी बाजारों में अधिक पहुंच चाहता है, लेकिन भारत इस पर सहमत नहीं है क्योंकि इससे किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मोदी ने साफ शब्दों में कहा, “हमारे लिए किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं जानता हूं कि मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed