फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Accident Horrific Gadchiroli many minors killed injured people hit by truck

Maharashtra Accident: गढ़चिरौली में भीषण हादसा, चार नाबालिगों की मौत और दो घायल; ट्रक की चपेट में आए सभी लोग

Thu, 07 Aug 2025 11:07 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 07 Aug 2025 11:07 AM IST
सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सड़क हादसे में चार नाबालिगों की मौत और दो घायल हो गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता और घायलों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की। वहीं, परभणी में एक अन्य हादसे में दो महिलाएं तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मारी गईं। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
Maharashtra Accident Horrific Gadchiroli many minors killed injured people hit by truck
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुआ दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। फिलहाल हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर को कुरखेड़ इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार को बचाया नहीं जा सका। घायल बच्चों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे पर क्या बोले मुख्यमंत्री? 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हादसे में घायल दो नाबालिगों का इलाज गड़चिरौली के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नागपुर एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- ड्रोन से धराली की भयावह तस्वीरें दिखीं, 6 की मौत, बरिश को लेकर रेड अलर्ट।

परभणी में एक और दर्दनाक हादसा
वहीं, गुरुवार को महाराष्ट्र के परभणी में एक और दर्दनाक हादसा हुआ. इसमें दो महिलाओं की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, सुबह की सैर पर निकली दोनों महिलाओं को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गंगाखेड़-परभणी हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुई। दईठाणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दईठाणा गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सड़क पर हुआ। 

ये भी पढ़ें- बिहार में एसआईआर को लेकर विपक्ष का दो टूक, संसद के बाहर आज भी करेंगे जोरदार विरोध प्रदर्शन

मृतक महिलाओं की हुई पहचान
मृतक महिलाओं की पहचान पुष्पाबाई कचवे (69 वर्ष) और अंजनाबाई शिसोड़े (55 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं दईठाणा गांव की रहने वाली थीं और रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जिस वाहन ने टक्कर मारी वह घटनास्थल से फरार हो गया है और उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed