{"_id":"6325d91f8f1de4247c6a664f","slug":"uddhav-thackeray-dussehra-rally-said-i-am-the-head-of-the-real-shiv-sena-eknath-shinde-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: दशहरा रैली पर उद्धव ठाकरे की दो टूक, बोले- मैं असली शिवसेना का प्रमुख हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: दशहरा रैली पर उद्धव ठाकरे की दो टूक, बोले- मैं असली शिवसेना का प्रमुख हूं
Sat, 17 Sep 2022 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:56 PM IST
सार
रैली के लिए ठाकरे और शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों द्वारा दायर आवेदन मुंबई नगर निकाय के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं। इस पर आखिरी फैसला बीएमसी को ही लेना है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह उस असली शिवसेना के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना चार पीढ़ियों के सामाजिक कार्यों से हुई है। शिवसेना को छीना या खरीदा नहीं जा सकता है। पहले भी फूट डालकर और दलबदल के जरिए शिवसेना को कमजोर करने के प्रयास किए गए थे, पर कभी भी कोई सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
शिवसेना भवन में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में पारंपरिक स्थान पर ही होगी। उनसे इस आयोजन के लिए तैयार रहने को कहा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए ठाकरे 21 सितंबर को शिवसेना के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
रैली के लिए ठाकरे और शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों द्वारा दायर आवेदन मुंबई नगर निकाय के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं। इस पर आखिरी फैसला बीएमसी को ही लेना है। गौरतलब है कि 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के कारण इस साल जून में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन