फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray did not meet MP Gaikwad

गायकवाड़ की हरकत से नाराज उद्धव ठाकरे ने मिलने से किया इंकार

Sun, 26 Mar 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Sun, 26 Mar 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray did not meet MP Gaikwad
शिवसेना सांसद, रवींद्र गायकवाड
एयर इंडिया कर्मचारी की पिटाई से बदनाम हुए शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ को उम्मीद थी कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे उनका बचाव करेंगे। लेकिन, पार्टी अध्यक्ष को गायकवाड़ की यह हरकत नागवार गुजरी है। वे बेहद नाराज हैं। इसलिए उद्धव ने अपने सांसद गायकवाड़ को मिलने का समय देने के बजाय इस पूरे मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और कहा है कि वे इस तरह के मामलों का समर्थन नहीं करते हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मीडिया सलाहकार हर्षल प्रधान ने कहा है कि शनिवार को पार्टी ने गायकवाड़ से इस घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना इस तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती। इससे यह स्पष्ट है कि शिवसेना ने शनिवार को अपने सांसद गायकवाड़ की करतूत से खुद को अलग कर लिया है। 
विज्ञापन


गायकवाड़ को उम्मीद थी कि मुंबई पहुंचने के बाद वह उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। लेकिन, बाद में उन्हें उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री से उन्हें नकारात्मक जवाब दे दिया गया। गायकवाड़ प्राचार्य रहे हैं इसलिए उन्हें रवि सर के नाम से भी जाना जाता है और क्षेत्र में भी लोकप्रिय हैं। लेकिन, अब बुरे फंस गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बचाव में आई पत्नी
शिवसेना अपने सांसद रवींद्र गायकवाड़ से नाराज हैं लेकिन पत्नी उषा गायकवाड़ उनके बचाव में आगे आईं हैं। उनका कहना है कि इस मामले में पूरी गलती एयर इंडिया के कर्मचारी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उषा ने कहा कि मेरे पति एयर इंडिया की खराब सेवा के लिए शिकायत करना चाहते थे। लेकिन, शिकायत दर्ज करने के बजाय एयर इंडिया के कर्मचारी उनसे ही बहस करने लगे। 

बकौल उषा गायकवाड़ उनके पति ने तब आपा खोया जब एयर इंडिया के कर्मचारी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम अभद्रतापूर्वक लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी पर हाथ उठाया। उषा गायकवाड़ ने कहा है कि उन्होंने अपने पति को इतने गुस्से में पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मैं कल्पना नहीं कर सकती कि मेरे पति किसी व्यक्ति को पीट सकते हैं। 

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ एयर इंडिया के विमान में सवार होने से पहले अपनी पत्नी उषा और बेटे किरण के साथ पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार को पत्नी और बेटे को पुणे में छोड़कर वे दिल्ली रवाना हुए थे।


कहां हैं गायकवाड़ 
एयर इंडिया सहित अन्य विमानों में सफर पर बैन लगने के बाद रवींद्र गायकवाड़  शुक्रवार को अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे लेकिन, मुंबई पहुंचने से पहले वापी से ही वह गायब हो गए। चर्चा है कि वे मीडिया से बचने के लिए वापी स्टेशन पर उतरे और वहीं से निजी वाहन के जरिये उस्मानाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed