{"_id":"5e071f3e8ebc3e87d6159025","slug":"uddhav-thackeray-devendra-fadnavis-comments-written-to-wall-of-cm-house-varsha-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री के बंगले पर सियासत, दीवारों पर लिखा- 'फडणवीस रॉक्स'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री के बंगले पर सियासत, दीवारों पर लिखा- 'फडणवीस रॉक्स'
Sat, 28 Dec 2019 02:58 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
devendra fadnavis, uddhav thackeray
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के वर्षा बंगले की दीवारों पर उद्धव ठाकरे के लिए कई तरह के संदेश लिखे दिखाई दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस बंगले में पहले देवेंद्र फडणवीस परिवार सहित रहते थे। खबरों के मुताबिक यह संदेश उस कमरे की दीवार पर लिखा गया है जिसमें देवेंद्र फडणवीस की बेटी द्विजा रहती थी।
विज्ञापन
दरअसल, बंगले के कमरे के दीवार पर लिखा मिला कि 'हू इज यू टी...यानी यू टी कौन है...।' इस संदेश में कहीं भी साफ तौर पर राज्य के नए सीएम उद्धव ठाकरे का नाम नहीं लिखा है, लेकिन लोगों द्वारा यू टी मतलब उद्धव ठाकरे निकाला जा रहा है। इसके अलावा 'फडणवीस रॉक्स' जैसे स्लोगन भी दीवारों पर लिखे पाए गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा यह बंगला खाली किए जाने के बाद से इसकी मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत के इस काम के दौरान ही दीवार पर यह संदेश लिखे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी द्वारा बंगले की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि फडणवीस परिवार के घर खाली करने के बाद बंगले में किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं थी। देवेंद्र फडणवीस फिलहाल दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में रह रहे हैं। वह नए साल में अपने सरकारी आवास सागर में रहने के लिए जाने वाले हैं।
जब फडणवीस से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब बंगला खाली किया गया तब वहां ऐसा कुछ नहीं था। पूर्व सीएम का कहना है कि उन्होंने स्वंय सब कुछ ठीक से देखा था। यह उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।