फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray cabinet expansion live updates, Ajit pawar will took oath as deputy cm of state

महाराष्ट्र: अजित पवार फिर बने उपमुख्यमंत्री, पिता की कैबिनेट में मंत्री बने आदित्य ठाकरे

Mon, 30 Dec 2019 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray cabinet expansion live updates, Ajit pawar will took oath as deputy cm of state
महाराष्ट्र कैबिनेट में आज 36 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल विस्तार में मुख्यमंंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से 36 नए विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


विज्ञापन

Live Updates:

- कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।
- एनसीपी के दिलीव वलसे पाटिल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, शरद पवार के करीबी हैं, मिल सकता है बड़ा मंत्रालय।
- एनसीपी के धनंजय मुंडे ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, भाजपा की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे को हराया, अजित पवार के करीबी हैं।
- कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, विदर्भ में पार्टी का बड़ा चेहरा हैं, ब्रह्मापुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
- अनिल देशमुख ने मंत्री पद की शपथ ली। 
- एनसीपी के हसन मुश्रीफ ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले भी रह चुके हैं मंत्री, शरद पवार के करीबी नेता हैं।
- कांग्रेस की वर्षा गायकवाड ने ली मंत्री पद की शपथ, 2010 से 2014 तक मंत्री रह चुकी हैं।
- एनसीपी के डॉ राजेंद्र शिंगणे ने भी मंत्री पद की शपथ ली, पांचवी बार विधायक बने हैं, पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
- एनसीपी के नवाब मलिक ने मंत्री पद की शपथ ली, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, मुंबई के अणुशक्ति नगर से विधायक हैं।
- एनसीपी केराजेश टोपे ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।
- कांग्रेस के सुनील केदार ने मंत्री पद की शपथ ली। नागपुर की सावनेर सीट से विधायक हैं।
- शिवसेना से संजय राठौड़ ने मंत्री पद की शपथ ली। दिग्रस सीट से विधायक हैं। भाजपा-शिवसेना की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। शिवसेना के बड़े नेता माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवसेना से गुलावराव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। जलगांव ग्रामीण से विधायक हैं। 2014 की भाजपा-शिवसेना सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। शिवसेना के उत्तर महाराष्ट्र के नेता हैं।
- कांग्रेस के अमित देसमुख ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख के भाई हैं। लातूर शहर सीट से विधायक हैं।
- शिवसेना के दादा भूसे ने मंत्री पद की शपथ ली। मालेगांव आउटर से विधायक हैं। 2014 की भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
- एनसीपी के जीतेंद्र आव्हाड ने मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। कलवा-मुंब्रा सीट से विधायक हैं।
- कांग्रेस की यशोमति ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सचिव हैं। तिबसा सीट से विधायक हैं।
- शिवसेना के अनिल परब ने मंत्री पद की शपथ ली।
- शिवसेना के उदय सामंत ने मंत्री पद की शपथ ली। रत्नागिरि से विधायक हैं और पेशे से इंजिनियर हैं।
- कांग्रेस के केसी पाडवी ने मंत्री पद की शपथ ली। अक्कलकुआं से विधायक हैं। सात बार विधायक रह चुके हैं।
-  कांग्रेस के असलम शेख ने मंत्री पद की शपथ ली। मलाड पश्चिम से विधायक हैं।
- शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मुंबई की वरली सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और बाला साहेब ठाकरे के पोते हैं। वह ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य हैं।
 

सुनील राउत दे सकते हैं विधायक पद से इस्तीफा

इस सूची में शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत का नाम शामिल नहीं है। सूत्रों के अनुसार सुनील राउत इस बात से नाराज हैं और वह विधायक पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। 

दो बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं अजित

शरद पवार के भतीजे अजित 2014 से पूर्व कांग्रेस-एनसीपी सरकार में भी उपमुख्यमंत्री थे। इस विधानसभा चुनाव के बाद अजित 23 नवंबर को अचानक भाजपा के साथ चले गए थे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम बने थे। हालांकि 80 घंटे के अंदर ही अजीत ने इस्तीफा दिया और फडणवीस सरकार गिर गई। ठाकरे के नेतृत्व में 28 नवंबर को शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के छह मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

36 मंत्रियों ने ली शपथ

कैबिनेट विस्तार में 36 मंत्रियों ने शपथ ली। अभी तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed