फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Ayodhya visit postponed Due to Maharashtra political Crisis and security concerns

उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, सरकार गठन और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का दिया हवाला

Mon, 18 Nov 2019 02:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 18 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray Ayodhya visit postponed Due to Maharashtra political Crisis and security concerns
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social Media

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 24 नवंबर को निर्धारित अयोध्या की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में जारी राजनैतिक गतिरोध और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण यह यात्रा रद्द की गई है।

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के नौ नवंबर के फैसले के मद्देनजर घोषणा की थी कि वह 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर चल रही बातचीत के कारण उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


शिवसेना के एक नेता ने कहा कि राज्स में सरकार गठन की प्रक्रिया में समय लग रहा है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेता बैठक कर रहे हैं। वे सरकार गठन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इन गतिविधियों के मद्देनजर उद्धवजी ने अयोध्या का अपना दौरा स्थगित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए नेता ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या और (रामजन्मभूमि) स्थल जाने की योजना बना रहे राजनीतिक दलों को अनुमति देने से पहले ही इनकार कर दिया है।


उल्लेखनीय है कि राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां रविवार शाम बताया था कि पवार और सोनिया सोमवार को मुलाकात करेंगे। वे महाराष्ट्र में एक वैकल्पिक सरकार के गठन की संभावना पर विचार करेंगे। राज्य में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed