फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray Ayodhya Visit as Maharashtra Govt Completes 100 Days

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव जाएंगे अयोध्या, सरयू आरती में नहीं लेंगे भाग

Fri, 06 Mar 2020 06:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 06 Mar 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray Ayodhya Visit as Maharashtra Govt Completes 100 Days
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सात मार्च को परिवार संग अयोध्या दौरे पर जाएंगे। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोरोनावायरस का असर उनके दौरे पर पड़ने लगा है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सीएम सरयू घाट पर होने वाली आरती में भाग लेने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के चलते वह अब इसमें भाग नहीं लेंगे। शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राम लला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्या जाएंगे, लेकिन वह सरयू घाट पर होने वाली आरती में भाग नहीं लेंगे। यह निर्णय कोरोनावायरस के चलते लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 



वहीं, शिवसेना के अन्य वरिष्ठ नेता अयोध्या पहुंच चुके हैं और वे महाराष्ट्र सीएम के दौरे का जायजा ले रहे हैं। दूसरी ओर संजय राउत ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। 

बताया जा रहा है कि ठाकरे के दौरे के मद्देनजर एक विशेष ट्रेन से शिव सैनिक अयोध्या पहुंच चुके हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस नेताओं की भी महाराष्ट्र सीएम के इस दौरे पर उनके साथ जाने की संभावना है। 

इससे पहले, उद्धव ठाकरे ने 2019 लोकसभा में शिवसेना के बेहतर प्रदर्शन के बाद अयोध्या का दौरा किया था। हालांकि, उन्होंने एनसीपी कोर कमेटी द्वारा राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का संकल्प लेने के बाद 24 नवंबर को अयोध्या की यात्रा का वादा किया था। लेकिन इसके बाद कार्यों में व्यस्तता के कारण वह अयोध्या नहीं जा सकें। 

राम मंदिर ट्रस्ट में एक शिवसेना सदस्य को किया जाए शामिल: शिवसेना विधायक
वहीं, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बाल ठाकरे के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन में पार्टी द्वारा किए गए योगदान को देखते हुए, राम मंदिर ट्रस्ट में कम से कम एक शिवसेना सदस्य को नामित किया जाए। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed