फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray along with eight members took oath as member of Maharashtra Legislative Council

उद्धव ठाकरे सहित नौ लोगों ने विधान परिषद की सदस्यता की शपथ ली

Mon, 18 May 2020 02:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 May 2020 02:57 PM IST
सार

  • उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली।
  • विधानपरिषद के अध्यक्ष रामराजे निंबाल्कर ने ठाकरे और 14 मई को निर्विरोध चुने गए अन्य आठ लोगों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Uddhav Thackeray along with eight members took oath as member of Maharashtra Legislative Council
उद्धव ठाकरे- भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली। दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन में महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष रामराजे निंबाल्कर ने ठाकरे और 14 मई को निर्विरोध चुने गए अन्य आठ लोगों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे के अलावा विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे (शिवसेना), भाजपा के रणजीत सिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दटके और रमेश कराड, राकांपा के शशिकांत शिंदे और अमोल मितकरी तथा कांग्रेस के राजेश राठौड़ ने शपथ ली।
विज्ञापन

 

ये नौ सीटें 24 अप्रैल को खाली हुई थीं। शिवसेना अध्यक्ष इस चुनाव के साथ पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके लिए 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था। ठाकरे के बेटे आदित्य भी विधानसभा के सदस्य हैं और तीन पार्टी की गठबंधन सरकार में मंत्री भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed