फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav takes stock of Shiv Sena (UBT) poll loss; defeated candidates raise EVM issue

Maharashtra: चुनाव में हार की समीक्षा के लिए उद्धव ठाकरे ने की शिवसेना UBT की बैठक, ईवीएम पर उठाए गए सवाल

Tue, 26 Nov 2024 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Nov 2024 10:26 PM IST
सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने निवास पर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन विधायकों ने अपनी हार का कारण ईवीएम की कार्यप्रणाली खामियां बताई, जो चुनाव हार गए थे।

विज्ञापन
Uddhav takes stock of Shiv Sena (UBT) poll loss; defeated candidates raise EVM issue
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के हालिया विधानसभा चुनाव हार का सामना करने वाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कुछ उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और बातचीत के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन

 
हारे हुए उम्मीदवारों ने ईवीएम पर उठाए सवाल
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने निवास पर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन विधायकों ने अपनी हार का कारण ईवीएम की कार्यप्रणाली खामियां बताई, जो चुनाव हार गए थे। बैठक में मौजूद एक पूर्व विधायक ने बताया कि कुछ नेताओं ने ईवीएम पर शक जताया। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटों पर मिली जीत
ठाकरे ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे हार से निराश न हों और पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए मेहनत करें। इससे पहले उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने वाले शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के साथ बैठक की। शिवसेना (यूबीटी) ने इस चुनाव में 97 में से 20 सीटें जीतीं।  जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) केवल 46 सीटों पर सिमट गई। वहीं, महायुति ने शानदार प्रदर्श करते हुए 230 सीटों पर जीत हासिल कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने किया पार्टी को फिर से मजबूत बनाने का आह्वान
इस चुनाव में विपक्षी खेमे में शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, बकि कांग्रेस को 16 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर जीत मिली। ठाकरे ने हार के बावजूद विपक्षी खेमे को एकजुट रखने और भविष्य में पार्टी को फिर से मजबूत बनाने का आह्वान किया। 
  
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed