फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav missing from Rahul meeting in Sangli Nirupam taunt Congress-NCPSP will out him from Maharashtra

सांगली में राहुल की सभा से उद्धव 'गायब': निरुपम का तंज- कांग्रेस-NCPSP उन्हें महाराष्ट्र से ही बाहर कर देंगी

Thu, 05 Sep 2024 06:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 05 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को सांगली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में शामिल नहीं हुए। जनसभा में शिवसेना (यूबीटी) का कोई अन्य नेता भी नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Uddhav missing from Rahul meeting in Sangli Nirupam taunt Congress-NCPSP will out him from Maharashtra
शिवसेना के नेता संजय निरुपम, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के सांगली में राहुल गांधी की जनसभा में न पहुंचने पर राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी (शरद) ने मिलकर उद्धव ठाकरे को सांगली ने बाहर कर दिया। जल्द ही दोनों मिलकर उनको महाराष्ट्र से भी बाहर कर देंगे। 

विज्ञापन


सांगली में लोकसभा चुनाव के दौरान जो भी कुछ हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। शिवसेना के पास कोई उम्मीदवार नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस ने एक प्रमुख नेता ने अपनी तरफ से एक उम्मीदवार शिवसेना (यूबीटी) के पास भेजा। शिवसेना (यूबीटी) से कहा गया कि वह उम्मीदवार के आधार पर सीट के लिए लड़े, क्योंकि सीट कांग्रेस के पास न जाए। 
विज्ञापन


संजय निरुपम ने कहा कि एनसीपी (शरद) और शिवसेना (यूबीटी) ने मिलकर ऐसा षड्यंत्र रचा कि सांगली कांग्रेस को नहीं मिली और कांग्रेस ने वहां अपना एक निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा किया। वहां से शिवसेना हार गई। जमानत जब्त हो गई। सांगली के कार्यक्रम में कांग्रेस और एनसीपी (शरद) साथ में थीं, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) नहीं थीं। क्योंकि दोनों पार्टियां मिलकर शिवसेना (यूबीटी) को कमजोर करना चाहती हैं। शिवसेना (यूबीटी) अभी सांगली से बाहर हुई है। भविष्य में कांग्रेस और एनसीपी (शरद) दोनों मिलकर शिवसेना (यूबीटी) को महाराष्ट्र से बाहर कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय निरुपम बोले कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर तीनों दलों में विवाद चल रहा है। इसे सबने देखा है। उद्धव ठाकरे कह रहे हैं कि नाम की घोषणा करिये। इसके बाद शरद पवार ने कहा है कि जब तक चुनाव नहीं होंगे, नतीजे नहीं आएंगे, तब तक सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा। इससे साफ है कि जिसकी ज्यादा संख्या, उसका सीएम बनेगा। 

उन्होंने कहा कि अब संख्या आएगी या नहीं, यह तो भविष्य तय करेगा। मतभेद विकास अघाड़ी में जिस तरह से मतभेद चल रहे हैं यह सीट साझा करने के दौरान बढ़ेंगे। चुनाव के दौरान तीनों मिलकर एक दूसरे की सीटों पर सेंध लगाने और एक-दूसरे को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह साफ नजर आ रहा है। 

राहुल गांधी की जनसभा में नहीं पहुंचे थे उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को सांगली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनसभा में शामिल नहीं हुए। जनसभा में शिवसेना (यूबीटी) का कोई अन्य नेता मौजूद नहीं रहा। ठाकरे का जनसभा में शामिल नहीं होना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार को कांग्रेस के बागी विशाल पाटिल ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर कोई खींचतान नहीं है।


सांगली में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।  गांधी दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय भी गये। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, जयंत पाटिल मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने नांदेड़ में दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed