फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav ji won't ever leave his Hindutva ideology says Savarkar grandson

कांग्रेस से नजदीकी के बीच उद्धव को सावरकर के पोते ने याद दिलाया हिंदुत्व का मुद्दा 

Fri, 15 Nov 2019 06:00 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Fri, 15 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Uddhav ji won't ever leave his Hindutva ideology says Savarkar grandson
वीर सावरकर के पोते रंजीत - फोटो : ANI
महाराष्ट्र में बन रहे नए सियासी समीकरण और शिवसेना की एनसीपी और कांग्रेस से नजदीकी को लेकर वीर सावरकर के परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। वीर सावरकर के पोते रंजीत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उद्धव ठाकरे हिंदुत्व का मुद्दा नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


रंजीत ने कहा कि जहां तक मैं उद्धव जी को जानता हूं वह हिंदुत्व का मुद्दा नहीं छोड़ेंगे। वह सत्ता के लिए वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग भी नहीं छोड़ेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि शिवसेना हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस का नजरिया बदल देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में चर्चा चल रही है। चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने सीएम पद के मुद्दे पर भाजपा से किनारा कर लिया। सीएम पद पर 50-50 के फॉर्मूले को लेकर दोनों दल अलग हो गए हैं। 

 
चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से वीर सावरकर को भारत रत्न देने का मुद्दा उठा जिसका शिवसेना ने भी जोरदार समर्थन किया। अब अगर शिवसेना कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएगी तो सावरकर के मुद्दे पर उसका क्या रुख होगा ये देखने वाली बात होगी। इसी तरह के तमाम मुद्दों पर तीनों दलों के नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed