फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav advocates 'Jai Shivaji, Jai Bhavani' in response to BJP's 'Jai Shri Ram' News In Hindi

सियासत: उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर कसा तंज, कार्यकर्ताओं से की 'जय श्री राम' का जवाब 'जय शिवाजी' से देने की अपील

Mon, 10 Mar 2025 07:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 07:04 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया है। ठाकरे ने कहा कि अगर कोई जय श्री राम कहता है, तो उसे जय शिवाजी और जय भवानी कहे बिना जाने न दें।

विज्ञापन
Uddhav advocates 'Jai Shivaji, Jai Bhavani' in response to BJP's 'Jai Shri Ram' News In Hindi
उद्धव ठाकरे। - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही अपने समर्थकों से भाजपा द्वारा दिए गए 'जय श्री राम' के नारे का जवाब 'जय शिवाजी' और 'जय भवानी' से देने की अपील की। उन्होंने यह बात ठाणे के मुलुंड क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उद्धव ने की भाजपा की आलोचना
उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा की आलोचना की। साथ ही ठाकरे ने भाजपा की तुलना नाजी जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से भी जोड़ते हुए कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जय श्री राम कहता है, तो उसे जय शिवाजी और जय भवानी कहे बिना जाने न दें। मैं भाजपा को उसके द्वारा हमारे समाज के साथ किए गए व्यवहार के लिए कड़ी सजा देने जा रहा हूं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर रुख की भी आलोचना
इतना ही नहीं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने भाजपा के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करती थी, लेकिन अब भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेलता है। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाया। साथ ही आरोप लगाया कि यह पार्टी देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फडणवीस का दिया जवाब
इसके अलावा, ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में किए गए कटाक्ष का जवाब भी दिया। जहां फडणवीस ने कहा था कि मैं चल रही परियोजनाओं को रोकने वाला उद्धव ठाकरे नहीं हूं। इसके जवाब में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस उनका अनुकरण करना चाहते हैं, तो उन्हें किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए और बजट में योजनाओं के लिए संशोधित धन आवंटित करना चाहिए। 


उद्धव का दावा
साथ ही ठाकरे ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीएम रहते हुए कुछ परियोजनाओं को रोका था, लेकिन अगर वे और समय तक मुख्यमंत्री रहते, तो मेट्रो-3 कार शेड को कांजुर मार्ग पर स्थानांतरित कर देते। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वह जमीन अडानी समूह को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed