फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Udan Yatri Cafe: Now you will get relief from expensive tea at airport, these things available at cheaper rate

Udan Yatri Cafe: अब एयरपोर्ट पर महंगी चाय से मिलेगी छुट्टी, सस्ती दरों पर मिलेंगी ये चीजें

Sun, 22 Dec 2024 07:06 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 07:06 PM IST
सार

Udan Yatri Cafe: अभी इसे कोलकाता एयरपोर्ट से ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन बाद में इसे इसे दूसरे एयरपोर्ट पर भी लागू किया जाएगा। इससे लोगों को एयरपोर्ट पर आवश्यक चीजों की सेवा लेने में परेशानी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
Udan Yatri Cafe: Now you will get relief from expensive tea at airport, these things available at cheaper rate
एयरपोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

एयरपोर्ट पर चाय, पानी या नाश्ते की कीमतें इतनी अधिक होती हैं कि आम आदमी उसे खरीदने की हिम्मत नहीं कर पाता। सामान्य चाय की कीमत भी 200 से 250 रुपये की होती है और इसी तरह अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बहुत अधिक होती हैं। लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान यात्री कैफे योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत यात्रियों को एयरपोर्ट पर सस्ती चाय, पानी और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद के शीतकालीन सत्र में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सरकार हवाई यात्राओं को आम आदमी के योग्य बनाने का दावा करती है, लेकिन लोगों को भारी कीमतों पर चाय-पानी की खरीद करनी पड़ती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसी मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान कैफे की योजना पेश की है। अभी इसे कोलकाता एयरपोर्ट से ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन बाद में इसे इसे दूसरे एयरपोर्ट पर भी लागू किया जाएगा। इससे लोगों को एयरपोर्ट पर आवश्यक चीजों की सेवा लेने में परेशानी नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैफे की शुरूआत करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि विमान यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किफायती जलपान की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में एवियेशन सेक्टर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे एक ओर जहां आर्थिक विकास हो रहा है, वहीं रोजगार पैदा करने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed