{"_id":"62c18a11303ec1634f614394","slug":"udaipur-amravati-killings-finger-pointing-won-t-do-govts-people-must-work-to-normalise-situation-says-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur-Amravati Killing: केजरीवाल बोले- उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा, सभी सरकारों और लोगों को साथ आने जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Udaipur-Amravati Killing: केजरीवाल बोले- उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा, सभी सरकारों और लोगों को साथ आने जरूरत
Sun, 03 Jul 2022 05:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:52 PM IST
सार
उदयपुर-अमरावती हत्याकांड को लेकर केजरीवाल ने कहा, "मैंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और मैं फिर इसकी निंदा करता हूं। आशा करता हूं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसी सजा दी जाए ताकि दूसरा भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।"
विज्ञापन
गुजरात दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि सरकार और लोगों को उदयपुर और अमरावती में हुई हत्याओं के कारण पैदा हुई स्थिति को सामान्य करने के लिए उंगली उठाने के बजाय मिलकर काम करना चाहिए।
राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को एक दर्जी कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी और 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि नुपुर शर्मा के समर्थन में दो पीड़ितों द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट और संदेश साझा किए गए थे। नुपुर को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।
दोनों मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। दोनों हत्याओं के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि इस समय देश में जो कुछ भी हो रहा है वह अच्छा नहीं है और वह इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों को मिले ऐसी सजा की दूसरा हिम्मत न करे- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, "देश इस तरह प्रगति नहीं कर सकता। देश में शांति होनी चाहिए, सभी को साथ रहना चाहिए। मैंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है, और मैं फिर से इसकी निंदा करता हूं और आशा करता हूं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसी सजा दी जाए ताकि दूसरा भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।"
यह पूछे जाने पर कि इन हत्याओं के लिए आपको कौन जिम्मेदार लगता है, आप प्रमुख ने कहा, "उंगली उठाने से काम नहीं चलेगा। स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी सरकारों और लोगों को एक साथ आने की आवश्यकता है।"
दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं 'आप' प्रमुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर गुजरात में आप का विस्तार कोई मामूली बात नहीं है और लोग भाजपा के 27 साल के शासन से तंग आ चुके हैं।
उन्होंने कहा, "इस बार लोग आप को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। आज आप के करीब 7,500 (नवनियुक्त) पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर विस्तार कोई छोटी बात नहीं है।"
आप प्रमुख ने दावा किया, "लोग भाजपा के 27 साल के शासन से तंग आ चुके हैं। भाजपा का मानना है कि कांग्रेस इसे बदल नहीं सकती है। यहां तक कि जब लोगों ने पिछले चुनावों के दौरान कांग्रेस पर भरोसा किया और उसके उम्मीदवारों को वोट दिया, तो कई लोग छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, इसलिए उसमें अहंकार भरा है।"
केजरीवाल अपनी पार्टी के मुफ्त बिजली के वादे पर सोमवार को एक टाउनहॉल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें "पूरा विश्वास है कि आप गुजरात में अगली सरकार बनाएगी"।

Today, 6988 AAP office-bearers are set to take oath... the common man in Gujarat wants a change. They are joining hands with the AAP... There are no Congress office-bearers or volunteers in Gujarat, but lakhs from AAP. Within a month, we'd be bigger than even BJP: Arvind Kejriwal pic.twitter.com/sFSwxy382v
— ANI (@ANI) July 3, 2022