फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE Singapore students from many countries including Ethiopia will be read in the IIT

IIT में पढ़ सकेंगे यूएई, सिंगापुर, इथोपिया सहित कई देशों के छात्र

Tue, 26 Jul 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 04:23 AM IST
विज्ञापन
UAE Singapore students from many countries including Ethiopia will be read in the IIT

देशभर के आईआईटी में अब भारतीय छात्रों के बीच विदेशी छात्र भी इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता हासिल करेंगे। आईआईटी काउंसिल से मंजूरी के बाद अब मालदीव, सिंगापुर, यूएई, इथोपिया समेत करीब एक दर्जन से अधिक देशों के छात्र आईआईटी में पढ़ने के लिए अगले सत्र (वर्ष 2017-18) में भारत पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


विदेशी छात्रों को भारतीय इंजीनियरिंग के सर्वोच्च संस्थान आईआईटी में दाखिला दिलवाने के  लिए आईआईटी मुंबई समन्वय का काम करेगा। दाखिला इंटरनेशनल स्कूलिस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (सैट) से नहीं, बल्कि जेईई एडवांस की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक,  आईआईटी में विदेशी  छात्रों को दाखिला देने से भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैकिंग में सुधार होगा क्योंकि टॉप रैकिंग में विदेशी छात्रों की संख्या भी जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी में विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए विदेश मंत्रालय  विदेशी छात्रों को आईआईटी में दाखिले के लिए पासपोर्ट से लेकर वीजा आदि की जटिलताओं को दूर करेगा।
अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, इथोपिया, सिंगापुर, यूएई, मालदीव आदि देशों के छात्र भारत पहुंचेंगे।

जिन देशों के साथ आईआईटी में दाखिले के लिए सहमति बनेनी, वहां जेईई एडवांस की परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी काउंसिल में सहमति बनी है कि विदेशी छात्रों को आईआईटी में दाखिला बेशक मिले लेकिन इसके चलते भारतीय छात्रों की सीटों पर कोई कटौती नहीं होगी।

विदेशी छात्रों से सामान्य वर्ग की तरह पूरी फीस के अलावा सभी छात्रों के समान शिक्षा व सुविधाएं देने पर सहमति बनी है। हालांकि फिलहाल पाकिस्तान के छात्रों के आईआईटी में दाखिले पर कोई सहमति नहीं बनी है।


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी को मिलेगी पहचान
विदेशी छात्रों के आईआईटी में दाखिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में आईआईटी शामिल होगा, जिससे पहचान मिलेगी। आईआईटी में देशी और विदेशी छात्रों को एक समान कक्षा में पढ़ने, रहने, खाने व शोध के मौकों से जहां भारतीय छात्रों को एक्सपोजर मिलेगा तो विदेशी छात्र भारतीय संस्कृति व सभ्यता से रूबरू भी हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed