फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UAE proposes 'combined skies' aviation agreement with India

India-UAE: यूएई ने भारत के साथ 'कंबाइंड स्काई' विमानन समझौते का रखा प्रस्ताव, कहा- बैठकर करनी होगी चर्चा

Mon, 02 Dec 2024 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Dec 2024 09:28 PM IST
सार

India-UAE: यूएई के राजदूत अब्दुलनासेर अल्शाली ने कहा कि दोनों देशो को विमानन क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए और एक ऐसी स्थिति पर विचार करना चाहिए, जिसमें दोनों देशों के लिए एक साझा आसमान हो, न कि हर देश के लिए अलग आकाश।

विज्ञापन
UAE proposes 'combined skies' aviation agreement with India
यूएई के राजदूत अब्दुलनासेर अल्शाली - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुलनासेर अल्शाली ने सोमवार को भारत और यूएई के बीच 'कंबाइंड स्काइज' विमानन समझौते का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मजबूत हवाई संपर्क की आवश्यकता पर जोर दिया। 

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में राजदूत अल्शाली ने कहा कि दोनों देशो को विमानन क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए और एक ऐसी स्थिति पर विचार करना चाहिए, जिसमें दोनों देशों के लिए एक साझा आसमान हो, न कि हर देश के लिए अलग आकाश। इससे दूसरे क्षेत्रों को भी गति मिलेगी। हम उभरती हुई तकनीकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सुपरकंप्यूटिंग और जीनोम के बारे में बात कर रहे हैं और सभी प्रकार की चीजों को देएख रहे हैं, लेकिन हमें इन सभी क्षेत्रों में भी गति सुनिश्चित करनी होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमारे पास विमानन के लिए एक स्पष्ट योजना है। यूएई में हमने जो प्रस्ताव तैयार किया है, वह मेरे मुताबिक बहुत अच्छा और निष्पक्ष है। हमें बस बैठकर इस पर चर्चा करनी है और आगे बढ़ने के रास्ते पर सहमति बनानी है। ताकि दस साल बाद हम दोनों देशों के आसमान को देखकर गर्व महसूस करें और महसूस करें कि अब यह सचमुच 'कंबाइंड आकाश' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने यूएई दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस प्रस्ताव को लेकर कहा था कि भारत-यूएई संबंध आज सचमुच नए मील पत्थर पर पहुंच चुके हैं। भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए थे। यूएई ने 1972 में भारत में अपना दूतावास खोला था। जबकि भारत ने 1973 में यूएई में अपना दूतावास खोला। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed